अल्मोड़ा-महाकाल उज्जैन से पट्टाभिषेक समारोह के उपरांत अल्मोडा पहुचने पर महामंडलेश्वर कैलाशा नंद महाराज का स्थानीय लोगो ने भव्य स्वागत किया।अल्मोडा के एक निजी होटल मे एक भव्य स्वागत समारोह आयोजित किया गया जिसमे सप्त ॠषि अखाडा परिषद के राष्ट्रीय प्रवक्ता ऋषिवर कृष्णचन्द्र काण्डपाल का भी फूलमालाओं एंव शॉल उडाकर भव्य स्वागत किया गया।इस अवसर पर अल्मोडा मे ऋषिवर कृष्णचन्द्र चन्द्र कांडपाल,बाबा योगी नारायणनाथ महाराज,बाबा सतीशनाथ महाराज,आचार्य निर्मल भट्ट,आचार्य लोकेश जोशी,शास्त्री अमित भट्ट व शास्त्रीय ऋषि शुक्ला का स्वागत एजुकेशनल मिनिस्ट्रियल ऑफिसर्स एसोसिएशन उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष पुष्कर सिंह भैसोड़ा,एजुकेशनल मिनिस्ट्रियल ऑफिसर्स असोसिएशन जनपद अल्मोड़ा जिला सचिव दुर्गा सिंह नेगी, राष्ट्रीय बजरंग दल जिलाध्यक्ष नरेन्द्र बिष्ट,राजा लाट सिंह,रजनीश जोशी,टीटू पंत, रजत,हर्षवर्धन,राहुल बिष्ट, मुकेश बिष्ट,निखिल बिष्ट,गौतम सिंह,सोनू नेगी,नीरज बिष्ट, अजय जोशी,हरीश जीना,रवीन्द्र जोशी,सुरेश नेगी सहित अल्मोडा मे सैकड़ो भक्तजनों द्वारा किया गया।महामंडलेश्वर कैलाशा नंद महाराज ने कहा कि अखाडे द्वारा दी गयी नयी जिम्मेदारी के निवर्हन हेतु शीघ्र ही जागेश्वर धाम मे भव्य अखाड़ा व धर्मशालाओ का निर्माण किया जायेगा।वही धर्मांतरण को रोकना,क्षेत्र मे गुरुकुल संस्कृत महाविद्यालय की स्थापना,प्रदेश को नशामुक्त बनाना,देश प्रदेश मे धार्मिक आयोजन अनुष्ठान आदि कार्य किये जायेगे।कही गई बातो को मूर्तरूप देने के लिए चारो धाम एवं देवभूमि के प्रसिद्ध मन्दिरों देवालयों के संत महापुरूष एवं पुजारियों को अखाड़ा परिषद से जोड़ने का काम सतत मन एवं प्रयत्न से किया जाएगा।इसके बाद महामंडलेश्वर कैलाशा नंद महाराज ने चितई गोलज्यू मंदिर में दर्शन पूजन कर आशीर्वाद लिया।पनुवानौला मे भी उनका भव्य स्वागत समारोह हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *