देहरादून-उत्तराखंड के जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) से द्विवर्षीय डीएलएड (बीटीसी) प्रशिक्षितों का नियुक्ति की मांग को लेकर धरना 26 वें दिन भी जारी रहा।शिक्षा निदेशालय ननूरखेड़ा में दूसरे दिन क्रमिक अनशन पर उधम सिंह नगर से ज्योति, सुरभि, विवेक कुमार तथा बागेश्वर से उपेंद्र मेहता बैठे।आज उत्तराखंड क्रांति दल ने प्रशिक्षितों की नियुक्ति की मांग को लेकर हो रहे धरने को अपना समर्थन दिया।यूकेडी नेता शिव प्रसाद सेमवाल ने डायट डीएलएड प्रशिक्षितों को संबोधित कर कहा कि वर्तमान सरकार आप जैसे विभागीय प्रशिक्षितों को ही नियुक्ति नहीं दे पा रही है तो सोचिए एक आम अभ्यर्थी को कहां से नौकरी दे पाएगी? सेमवाल ने कहा कि आपकी इस लड़ाई में हम आपके साथ है।डायट डीएलएड संगठन के प्रदेश अध्यक्ष पवन मुस्यूनी ने कहा कि अब क्रमिक अनशन के बाद आंदोलन को और उग्र किया जाएगा क्योंकि सरकार नियुक्ति को लेकर सोई हुई हैं,उसे जगाना आवश्यक हैं।धरना देने वालों में अल्मोड़ा से पवन मुस्यूनी,मदन फर्त्याल,धीरेंद्र खाती,विनीता बिष्ट, मनीषा चौहान,सुरेश रेखाड़ी,राहुल, योगेश,मनीषा,अंजलि,रूपेन्द्र, अजय,कमल,मुकेश समेत अन्य प्रशिक्षित मौजूद रहे।
