अल्मोड़ा-आज ऐजुकेशनल मिनिस्ट्रीयल आफिसर्स एशोसिएशन के मण्डलीय सचिव धीरेन्द्र कुमार पाठक ने प्रारम्भिक शिक्षा उत्तराखंड के निदेशक को पत्र लिखकर विधानसभा उपाध्यक्ष के निर्देश में हुई वार्ता में लम्बित प्रकरणों के अभी तक निस्तारित ना होने पर गहरा रोष व्यक्त किया।निदेशक को प्रेषित पत्र में मण्डलीय सचिव पाठक ने कहा है कि विधानसभा उपाध्यक्ष के निर्देश पर आपसे शिष्टमंडल द्वारा वार्ता की गयी थी जो कि पदोन्नति संसोशन,सभी पदों पर एवं मुख्य प्रशासनिक अधिकारी से प्रधान सहायक के पदों तक गोपनीय आख्या हेतु पत्र जारी करने एवं अन्य लम्बित मामलों पर निस्तारण के सम्बन्ध में था।किन्तु अभी तक निदेशालय स्तर से कोई कार्यवाही नहीं की गयी है।जिससे सदस्यों में रोष व्याप्त है।भर्ती वर्ष के छः महत्वपूर्ण माह व्यतीत होने को हैं किन्तु विभाग द्वारा अभी तक कार्यवाही ना कर निश्चित रूप से कार्मिकों के साथ छल किया जा रहा है।जिससे पदोन्नति भी बाधित हो सकती है।बार बार अवगत कराने के बाद भी विभागीय अधिकारियों द्वारा अपना रवैया नहीं बदला जा रहा है।सदस्यों द्वारा पदोन्नति स्थानांतरण में काउंसलिंग का अनुरोध किया जा रहा है किन्तु उसे भी स्वीकार नहीं किया जा रहा है।पदोन्नति संसोधन के प्रकरण निस्तारित नहीं होने से सदस्यों के भर्ती वर्ष को भी नुकसान हो सकता है।उन्होंने पत्र के माध्यम से कहा है कि पत्र के अनुसार लम्बित प्रकरणों पर 10 जनवरी 2021 तक कार्यवाही नहीं की गयी तो संगठन आन्दोलन को बाध्य होगा।
