अल्मोड़ा-अल्मोड़ा के विश्वप्रसिद्ध मां नन्दा देवी मेले के पोस्टर का आज विमोचन किया गया।मेला 6 सितम्बर से प्रारम्भ होकर 13 सितम्बर तक चलेगा।मेले में 6 तारीख से विभिन्न प्रतियोगिताएं और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रारंभ हो जाएंगे।9 सितम्बर को केले के वृक्षों को आमंत्रण दिया जाएगा तथा 10 सितम्बर को केले के वृक्ष मन्दिर पहुंचेंगे तथा माता की प्रतिमाओं का निर्माण होगा।13 सितम्बर को माता की भव्य शोभायात्रा के साथ मेले का समापन होगा।इस अवसर पर मां नन्दादेवी मेला समिति के अध्यक्ष मनोज वर्मा नै कहा कि इस बार मेला समिति को एडम्स का मैदान नहीं मिल पाया।इस कारण सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं अन्य गतिविधियां नन्दा देवी प्रांगण में ही होंगी। उन्होंने कहा कि एडम्स का मैदान नहीं मिलने के कारण इस बार खेल कूद प्रतियोगिताएं नहीं कराई जाएंगी।इसके साथ ही वर्मा ने कहा कि कुछ व्यक्ति एवं संगठन नन्दा देवी समिति पर आय व्यय के ब्यौरे को लेकर लगातार आरोप लगा रहे हैं। उन्होंने कहा कि नन्दा देवी समिति पूरी पारदर्शी है एवं जिस भी व्यक्ति को नन्दा देवी समिति के आय व्यय का ब्यौरा देखना है वे किसी भी रविवार को समिति के कोषाध्यक्ष के पास आकर देख सकते हैं।इसके साथ ही उन्होंने कहा कि नन्दादेवी समिति पर बेहजह गलत आरोप लगाने वालों के खिलाफ भी नन्दा देवी समिति विधिक कार्यवाही करने जा रही है। उन्होंने समस्त जनता से भी अपील की है कि मां नन्दा देवी के इस पौराणिक मेले में सभी सहयोग करें क्योंकि इस बार मेला क्षेत्र छोटा है और भीड़ का दबाव ज्यादा रहेगा।मेला समिति के सचिव मनोज सनवाल ने कहा कि प्रदेश सरकार को अपने स्तर से कार्यवाही कर अल्मोड़ा मां नन्दादेवी के मेले को राजकीय मेला घोषित करना चाहिए।इसके साथ ही उन्होंने आमजन से मेले में आकर मां नन्दा का आर्शीवाद लेने की भी अपील की।मां नन्दा सर्वदलीय संस्था की सचिव गीता मेहरा ने कहा कि महिलाएं पूरी लगन से सांस्कृतिक कार्यक्रमों की तैयारियां कर रही हैं तथा सब मिलजुल मेले को भव्य बनाने की तैयारियों में लगे हैं। पूर्व पालिकाध्यक्ष शोभा जोशी ने भी सभी से अपील की कि सौहार्दपूर्ण तरीके से मां नन्दादेवी के मेले को भव्य बनाने में अपनी अहम भूमिका निभाएं।मेला समिति के हरीश कनवाल ने कहा कि मां नन्दादेवी का मेला हमारा पौराणिक मेला है।अल्प संसाधनों में सभी का प्रयास है कि मेला भव्य हो।समिति के उपाध्यक्ष तारा चन्द जोशी ने मेले के कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तार से जानकारी देते हुए कहा कि मां नन्दादेवी के मेले को भव्य बनाने के लिए सभी अपने अपने स्तर से प्रयास कर रहे हैं।इस अवसर पर मेला समिति के अध्यक्ष मनोज वर्मा, उपाध्यक्ष तारा चन्द जोशी,सचिव मनोज सनवाल,निवर्तमान पालिकाध्यक्ष प्रकाश चन्द्र जोशी, कांग्रेस जिला महामंत्री गीता मेहरा,पूर्व पालिकाध्यक्ष शोभा जोशी,भाजपा नगर अध्यक्ष अमित साह मोनू, डा मनोज जोशी,निवर्तमान सभाषद अर्जुन बिष्ट,आनन्द सिंह बगड़वाल,पूर्व प्रधान हरीश कनवाल,राजेन्द्र बिष्ट,परितोष जोशी, अनूप साह,जगत तिवारी,नीरज पवार,सलमान अंसारी,गोपाल जीना,हितेश नेगी,कैलाश गुरू रानी,निर्मल जोशी,रीता दुर्गापाल सहित समिति के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *