अल्मोड़ा-मां नंदा सर्वदलीय महिला समिति की एक बैठक दिनांक 14 फरवरी को मां नंदा देवी के प्रांगण में हुई जिसमें सर्वदलीय महिला समिति के द्वारा विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी एक दिवसीय खड़ी होली का कार्यक्रम करने पर चर्चा की गई।जिसमें सभी सदस्यों की सहमति से 24 फरवरी के दिन मां नंदा देवी के प्रांगण में खड़ी होली का आयोजन कराना निश्चित हुआ।सभी सदस्यों की सहमति से अंजू बिष्ट पार्षद डुबकिया वार्ड को भी आज समिति में जोड़ा गया।बैठक में सचिव गीता मेहरा ने अल्मोड़ा की समस्त जनता से अपील की है कि 24 फरवरी को दोपहर 12 बजे अधिक से अधिक संख्या में आकर मां नंदा देवी के प्रागण में खड़ी होली में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।बैठक में संस्था की अध्यक्ष मीना भैसोड़ा,सचिव गीता मेहरा,उपाध्यक्ष भगवती बिष्ट,गीता पांडे,ज्योति रावत,माया वर्मा,हरित नेगी,गीता आर्या,किरन शाह,निर्मला जोशी,राधा राजपूत आदि महिलाए उपस्थित रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *