अल्मोड़ा-विगत दिवस अल्मोड़ा में मां नंदा सुनंदा स्वास्थ एवं सुरक्षा संस्था द्वारा बख स्थित बाल गृह नारी निकेतन में बच्चों के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये गये जिसमे उनको शिक्षा और स्वास्थ्य संबंधित जानकारी दी गई।लगभग 60 बच्चों को स्टेशनरी, भोज्य पदार्थ,घड़ी एवं अन्य आवश्यक सामग्री प्रदान की गई।इस अवसर पर संस्था की अध्यक्ष श्रीमती किरण पंत, सचिव श्रीमती रीता पंत,संरक्षिका श्रीमती अलका नज्जोन,हेमा मटेला, मीना जोशी,बिंदु भंडारी,सीमा सिंह, बीना पांडे,आराधना शुक्ला,प्रेमा मेर,बाल गृह की संरक्षिका मंजू उपाध्याय,जिला प्रशासन की ओर से जिला प्रोजेक्ट अधिकारी आफरीन,गोविंद एवं श्री तिवारी का योगदान रहा एवं सहयोग प्राप्त हुआ।यह कार्यक्रम बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ अभियान के अंतर्गत आयोजित हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *