अल्मोड़ा-आज मां नन्दा सुनंदा महिला संस्था ने नगरपालिका के सभागार में महिला होली का आयोजन किया। संस्था की अध्यक्ष किरण पंत की अध्यक्षता में महिलाओं ने बड़े उत्साह से होली गायन किया।इस अवसर पर किरण पंत ने कहा कि कुमाऊं में होली का बेहद महत्व है और सभी लोग बड़े हर्षोल्लास के साथ होली का त्योहार मनाते हैं।इसी क्रम में आज मां नन्दा सुनंदा महिला संस्था द्वारा भी होली गायन कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें सैकड़ों महिलाओं ने प्रतिभाग किया।कार्यक्रम में मां नंदा सुनंदा महिला संस्था अध्यक्ष किरण पंत, सचिव रीता पंत,कोषाध्यक्ष पूनम वोहरा,उपाध्यक्ष मीना जोशी, उपाध्यक्ष हेमा मटेला,सोनिया कर्नाटक,जया जोशी,बिंदु भंडारी,लीला चौहान,प्रभा वर्मा,हेमा सुफ्याल, लता साह,कांता जया साह व्यापार मंडल उपाध्यक्ष,राधा बिष्ट महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष,लीला जोशी,चंद्रा जोशी, रजनी टम्टा,ममता कपूर, गोपा नयाल, भावना गुरुरानी,निशा बिष्ट, विमला नगर कोटी आदि महिलाएं उपस्थित थी।