अल्मोड़ा-नन्दा देवी मेला समिति एवं नगरवासियों द्वारा आज मां नन्दा सुनन्दा की मूर्ति निर्माण के लिए धार की तूनी स्थित प्रकाश करगेती एवं एडवोकेट जगदीश करगेती के आवास में मां भक्तों एवं छोलिया और जागर वादकों के साथ विधि विधान से कदली वृक्षों को मूर्ति निर्माण हेतु आंमत्रित किया गया।इस दौरान नव दुर्गा समिति लक्ष्मेश्वर द्वारा मां भक्तों का स्वागत किया गया और जलपान की व्यवस्था की गयी।इस दौरान बड़ी संख्या में क्षेत्र की महिलाओं द्वारा पारम्परिक वेशभूषा में मांगलिक गीत गाकर मां का आह्वान किया।नव दुर्गा समिति के संयोजक त्रिलोचन जोशी,अध्यक्ष सभासद अमित साह मोनू,हेम चन्द्र जोशी,नमित जोशी,रमेश जोशी,दीवान बिष्ट,हर्षवर्धन जोशी,मुकुल पन्त,पीयूष भट्ट,सुनील कर्नाटक,स्मिता जोशी,प्रतिभा पन्त,ममता मिश्रा,दीपा जोशी,गीता भट्ट,मन्जू जोशी,गगन पाण्डेय,सोनिया कर्नाटक,भगवती बिष्ट,जानकी बिष्ट,रेखा मेर,हरीश बिष्ट, दिलीप चन्द,हरीश जोशी,प्रधान शेल हरेन्द्र शैली,विनय पाण्डेय,सौरभ पन्त, मुकुल पन्त,विक्रम साह,वीरेन्द्र जीना, भावेश पाण्डेय,अनिल जोशी,हेमन्त पाण्डेय,दिनेश दानी आदि व्यवस्था में जुटे रहे।