अल्मोड़ा-मंगलवार को मां नंदा सुनंदा महिला संस्था द्वारा नगर निगम कार पार्किंग की छत पर महिला होली का भव्य आयोजन किया गया जिसमें सैकड़ों की संख्या में महिलाओं ने प्रतिभाग किया।इस अवसर पर महिलाओं ने कुमाऊनी गीतों और होली के पारंपरिक गीतों पर शानदार नृत्य किया जिससे समस्त वातावरण उल्लासमय और रंगीन हो उठा।बारिश के बावजूद महिलाओं के जोश और उत्साह में कोई कमी नहीं आई।उन्होंने अबीर-गुलाल उड़ाकर एक-दूसरे को होली की बधाई दी और पारंपरिक गीतों पर स्वांग भी रचाया।इस अवसर पर संस्था की अध्यक्ष किरन पंत ने कहा कि कुमाऊनी होली की परंपरा उत्तराखंड के कुमाऊं क्षेत्र में विशेष महत्व रखती है।यह उत्सव बसंत पंचमी से प्रारंभ होकर होली तक चलता है।इस दौरान बैठकी होली, खड़ी होली और महिला होली जैसे विभिन्न रूपों में इस पर्व को मनाया जाता है।महिला होली में विशेष रूप से महिलाएं एकत्रित होकर होली गीत गाती हैं और पारंपरिक परिधानों में सजकर नृत्य करती हैं।यह आयोजन न केवल मनोरंजन का साधन है, बल्कि इससे महिलाओं की सांस्कृतिक अभिव्यक्ति को भी प्रोत्साहन मिलता है।महिला होली के आयोजन महिलाओं को अपनी संस्कृति और परंपराओं से जोड़ने का एक महत्वपूर्ण माध्यम हैं।इन आयोजनों में महिलाएं न केवल होली के गीत गाती हैं बल्कि स्वांग,नृत्य और अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भी बढ़-चढ़कर भाग लेती हैं।इस तरह के आयोजन महिलाओं को अपनी सांस्कृतिक धरोहर से जुड़ने और उसे संरक्षित करने में सहायता करते हैं। साथ ही यह कार्यक्रम समाज में एकता और समरसता को बढ़ावा देते हैं जहां महिलाएं मिलकर सांस्कृतिक गतिविधियों में भाग लेती हैं और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करती हैं। इस बार के आयोजन में भी महिलाओं ने पूरे जोश और उत्साह के साथ भाग लिया जिससे यह कार्यक्रम बेहद सफल और यादगार बन गया।इस अवसर पर किरन पंत,रीता पंत,मीना जोशी,पूनम बोहरा,अल्का नज्जौन, शमोनिका जुनेजा,सीमा बेदी,नीतू कक्कड़,रीता कपूर,लीला चौहान,आशा,बीना पांडे, वीना जोशी,सीमा गोसाई,विमला नगर कोटी सहित सैकड़ों महिलाएं उपस्थित रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *