अल्मोड़ा-विगत दिवस अल्मोड़ा में मां नंदा सुनंदा महिला संस्था द्वारा तीज हरियाली कार्यक्रम का आयोजन किया गया।जिसमें संस्था की महिलाओं के साथ अल्मोड़ा नगर की अनेक महिलाओं एवं विद्यालयी छात्राओं ने भी प्रतिभाग किया।महिलाओं द्वारा तीज का झूला बनाया गया और रंगारंग कार्यक्रम किए गए।विहान ग्रुप के द्वारा भी सावन एवं तीज के उपलक्ष्य में रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।सभी महिलाओं ने हरे रंग के परिधान पहने जिससे ऐसा प्रतीत हुआ जैसे कि चारों तरफ हरियाली हो।कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था की अध्यक्ष एवं प्रदेश मंत्री भाजपा श्रीमती किरण पंत द्वारा की गई।उनके साथ संस्था की सचिव श्रीमती रीता पंत,कोषाध्यक्ष पूनम बोरा,संचालिका अलका नज्जौन,पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती शोभा जोशी,सदस्य हेमा सुप्याल,सदस्य रेखा रौतेला,बीनू बेदी, मीना जोशी,बिनू भंडारी,प्रेमा मेर,बीना पांडे,सीमा गोस्वामी,सोनिया कर्नाटक,हलीमा अंसारी,मीनू वालिया,निशा बिष्ट,इंदु वर्मा,मंजू चिलवाल सहित अनेक महिलाएं उपस्थित रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *