अल्मोड़ा-आज मां नंदा सुनंदा महिला संस्था द्वारा एक बैठक का आयोजन किया गया जिसमे संस्था की अध्यक्ष श्रीमती किरन पंत ने बताया कि आगामी 4 मार्च को नगर निगम कार पार्किंग की छत पर(होटल शिखर के पास)महिला होली का आयोजन किया जाएगा जिसमे सभी महिलाओं को संस्था द्वारा आमंत्रित किया है। श्रीमती पंत ने कहा कि होली हमारा परंपरागत त्यौहार है जिसे हम सभी मिलजुल कर मनाते हैं। उन्होंने कहा कि विगत लंबे समय से मां नंदा सुनंदा महिला संस्था लगातार होली के कार्यक्रम आयोजित करती आ रही है और इसी क्रम में भी इस बार मां नंदा सुनंदा महिला संस्था के द्वारा नगर निगम कार पार्किंग की छत में आगामी 4 मार्च को महिला होली गायन का आयोजन किया जाएगा।उन्होंने संस्था की सभी महिलाओं सहित नगर अंतर्गत अन्य महिलाओं से भी अपील की है कि वे चढ़कर इस कार्यक्रम में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करेंगी।बैठक में संस्था की अध्यक्ष किरन पंत,अल्का नज्जोन,रीता पंत,पूनम बोरा,मीना जोशी,हेमा मटेला,सोनिया कर्नाटक,बीना पांडे,बीना जोशी,लीला चौहान,जया जोशी,जानकी तिवारी,रीता कपूर,सीमा गुसाई,विमला नगरकोटी सहित सभी संस्था की महिलाएं उपस्थित रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *