अल्मोड़ा-आज मां नंदा सुनंदा महिला संस्था द्वारा एक बैठक का आयोजन किया गया।बैठक में संस्था की अध्यक्ष किरण पंत के द्वारा बताया गया कि 10 मार्च रविवार के दिन समय 2 बजे से महिलाओं द्वारा महिला दिवस व होली का आयोजन किया जाएगा।8 मार्च को शिवरात्रि होने के कारण यह कार्यक्रम 10 मार्च को किया जाएगा जिसमें समस्त अल्मोड़ा नगर की महिलाओं से अपील की गई कि कार्यक्रम में हिस्सा लेकर कार्यक्रमों को सफल बनाये। कार्यक्रम नगरपालिका सभागार में आयोजित होगा।इस अवसर पर संस्था की अध्यक्ष श्रीमती किरण पंत ने सभी महिलाओं को महिला दिवस की शुभकामनाएं भी दी।बैठक में संस्था की अध्यक्ष किरण पंत,सचिव रीता पंत,कोषाध्यक्ष पूनम वोहरा,उपाध्यक्ष मीना जोशी,उपाध्यक्ष हेमा मटेला,सोनिया कर्नाटक,जया जोशी,बिंदु भंडारी,लीला चौहान,प्रभा वर्मा,हेमा सुफ्याल,लता साह,कांता, अनीता चौहान आदि उपस्थित रहे।
