अल्मोड़ा-उत्तराखंड के प्रसिद्ध हरेला पर्व के उपलक्ष्य में आज मां नंदा सर्वदलीय महिला संस्था ने सरस्वती मंदिर में पौधारोपण किया जिसमें मुख्य रूप से बांज,तेज पत्ता एवं चौड़ी पत्ती इत्यादि के पौधे रोपे गए। इस दौरान संस्था ने संकल्प लिया कि समय समय पर संस्था जंगलो में पेड़ लगाएगी।संस्था की सचिव गीता मेहरा ने बताया कि हमारी संस्था का प्रयास है कि हम ख़ास मौकों पर पौधारोपण करें और बाकी दिनों में इनका संरक्षण भी करें। उन्होंने कहा कि पौधारोपण करना काफी नही होता उनकी देखरेख भी नितांत आवश्यक है।इसके साथ ही उन्होंने संस्था की ओर से सभी क्षेत्रवासियों को उत्तराखंड के लोकपर्व हरेला की शुभकामनाएं भी दी हैं। पौधारोपण कार्यक्रम में संस्था की अध्यक्ष मीना भैसोड़ा,सचिव गीता मेहरा,उपाध्यक्ष भगवती बिष्ट,प्रेमा पांडे,किरन साह,गीता पांडे,राधा राजपूत,लक्की वर्मा,तारा भंडारी, अस्मिता साह आदि महिलाएं उपस्थित रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *