अल्मोड़ा-मां नंदा सर्वदलीय महिला समिति द्वारा आज सरस्वती मंदिर नियर इनकम टैक्स ऑफिस ढूंगाधारा में वृक्षारोपण किया गया जिसमें महिलाओं के द्वारा बाज,माल्टा अमरूद के पेड़ लगाए गए।विदित हो कि मां नंदा सर्वदलीय समिति लगातार समय-समय पर वृक्षारोपण कार्यक्रम करती आ रही है तथा अपने द्वारा लगाए गए पौधों की देखरेख भी करती है।आगामी लोक पर्व हरेला के दृष्टिगत संस्था के द्वारा आज पुनः वृक्षारोपण कार्यक्रम किया गया।संस्था की सचिव श्रीमती गीता मेहरा ने बताया कि लोकपर्व हरेले के माह में संस्था बृहद स्तर पर वृक्षारोपण कार्यक्रम कर रही है।उन्होंने आम जनमानस से भी अपील की कि पर्यावरण संरक्षण की दृष्टि से सभी वृक्षारोपण करें और अपने द्वारा लगाए गए वृक्षों की देखभाल भी करें।उन्होंने कहा कि ग्लोबल वार्मिंग के इस दौर में बेहद आवश्यक है कि पर्यावरण संरक्षण के लिए जितना हो सके सभी वृक्षारोपण करें तथा धरा को हरा भरा बनाने में अपना सहयोग दें। वृक्षारोपण कार्यक्रम में संस्था की अध्यक्ष मीना भैसोड़ा,सचिव गीता मेहरा,उपाध्यक्ष भगवती बिष्ट,संरक्षिका विमला बोरा,कोषाध्यक्ष माया वर्मा, गंगा पांडे,निर्मला जोशी,राधा राजपूत,ज्योति रावत,लकी वर्मा,तारा भंडारी आदि महिलाएं उपस्थित रही।
