अल्मोड़ा-मां नंदा सर्वदलीय महिला समिति के द्वारा 6 मार्च को नंदा देवी के प्रांगण में अपराह्न 1 बजे से खड़ी होली का आयोजन किया जा रहा है।इस सम्बन्ध में समिति की एक बैठक आयोजित की गयी।समिति ने अल्मोड़ा की समस्त जनता से अनुरोध किया है कि अधिक से अधिक संख्या में आकर इस कार्यक्रम में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।बैठक में संस्था की अध्यक्ष मीना भैसोड़ा,सचिव गीता मेहरा,बिमला बोरा,भगवती बिष्ट,राधा राजपूत,गंगा पांडे,लकी वर्मा,प्रेमा बिष्ट,गीता पांडे,गीता आर्या,ज्योति रावत,निर्मला जोशी,हेमा जोशी,किरन शाह,हरिता नेगी,राजेश्वरी जम्याल आदि महिलाएं उपस्थित थीं।
