अल्मोड़ा-मां नंदा सर्वदलीय महिला समिति की एक बैठक 6 फरवरी को मां नंदा देवी मंदिर में आयोजित की गयी जिसमें आगामी 5 मार्च को मां नंदा देवी के मंदिर में महिलाओं के द्वारा खड़ी होली का आयोजन करने का निर्णय लिया गया।विदित हो कि विगत वर्षों से मां नंदा सर्वदलीय समिति एक दिवसीय खड़ी होली का आयोजन करती हुई आ रही है। इस अवसर पर संस्था की सचिव गीता मेहरा ने कहा कि होली हमारी संस्कृति का एक अभिन्न हिस्सा है।होली के अवसर पर अनेको कार्यक्रम संस्कृति प्रेमियों द्वारा आयोजित किए जाते हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान में बेहद आवश्यक है कि हमें हमारी संस्कृति, परंपरागत त्योहारों को आगे बढ़ाने के लिए विशेष प्रयास करने होंगे तथा अपनी संस्कृति तथा त्योहारों को एक विरासत के रूप में अपनी आने वाली पीढ़ी के लिए संजोकर रखने होंगे। उन्होंने कहा कि होली का त्योहार बेहद हर्षोउल्लास के साथ मनाया जाता है।जिस क्रम में मां नंदा महिला संस्था विगत कई वर्षों से होली का कार्यक्रम आयोजित करती आ रही है।उन्होंने कहा कि इसके साथ ही हमारी संस्कृति से संबंधित कार्यक्रमों को भी मां नंदा संस्था द्वारा बेहद उत्साह के साथ किया जाता है।बैठक में संस्था के अध्यक्ष मीना भैंसोड़ा, सचिव गीता मेहरा,उपाध्यक्ष भगवती बिष्ट,व्यवस्थापक विमल बोरा,माया वर्मा,लकी वर्मा,राधा राजपूत,ज्योति रावत,किरण साह,गीता आर्य,गीता पांडे,हरिता नेगी आदि महिलाएं उपस्थित रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *