अल्मोड़ा-आज कल्पना कृति जन महिला जागृति समिति अल्मोड़ा के माध्यम से नवरात्रि पर्व के दूसरे दिन मां दुर्गा के द्वितीय रूप मां ब्रह्म चारिणी की पूजा अर्चना दर्शन हेतु नियमित श्रद्धालु जन ढुंगाधारा अल्मोड़ा में स्थापित और प्रतिष्ठित मां दुर्गा की आराधना करने आ रहे हैं।कमल कुमार बिष्ट मुख्य संरक्षक,श्रीमती मंजू बिष्ट अध्यक्ष,अवनि बिष्ट,प्रतीक बिष्ट, व्यास पंडित भुवन चन्द्र त्रिपाठी द्वारा पूजा अर्चना विधिवत सम्पन्न कराई गई।जगत कल्याण,शांति,स्नेह प्रेम और भक्ति भाव की प्रार्थना की और मंगल कामना करते हुए सभी के सहयोग, समर्थन और आर्थिक सहायता राशि प्रदान करने वाले श्रद्धालु जनों का आभार जताया।सबकी मनोकामना पूर्ण हो ये कामना करते हुए मां दुर्गा शक्ति को याद करते हुए भक्तजन, श्रद्धालुजनों को आशीर्वाद दिया और शुभकामनाएं दीं।श्रीमती वंदना भंडारी महासचिव ने बताया कि सांय काल में लगभग 5:30 बजे से भजन संध्या और कीर्तन,पूजा अर्चना,दर्शन हेतु श्रद्धालुजन जन आते हैं और तदपश्चात महाआरती की जाती हैं।जिसमें मुख्य रूप से कमल कुमार बिष्ट,मंजू बिष्ट, रंजना भंडारी,भगवती त्रिपाठी,भुवन चंद्र त्रिपाठी सहित स्थानीय निवासी, समाजसेवी एवं अल्मोड़ा जिले से भक्तजन आते हैं और इस महाआरती में शामिल होकर सभी के लिए मंगल कामना करते हैं।मां दुर्गा की आराधना करते हुए एक अच्छा माहौल और भक्तिमय माहौल तैयार हो जाता है। कुमारी ज्योति सतवाल संयोजक ने अपनी ओर से विशेष रूप में सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता सदस्यों का आभार व्यक्त किया है।इस महोत्सव को उत्साह और उमंग उल्लास से मनाया जाना सुनिश्चित किया गया है और साथ ही साथ सुरक्षा व्यवस्था हेतु विशेष रूप से ध्यान देकर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए आगे बढने और बेहतर तरीके से कार्य शुरू किया गया है।