जागेश्वर-वरिष्ठ भाजपा नेता सुभाष पान्डेय ने शनिवार को जागेश्वर विधानसभा के खेती में युवाओं द्वारा आयोजित मां भगवती क्रिकेट क्लब के नाम से आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया एवं विजेता एवं उपविजेता टीमों को पुरस्कार वितरित किये।एवं आयोजक कमेटी का धन्यवाद करते हुये सभी प्रतिभावान खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना कर स्थानीय जनता व युवाओं से मुलाकात की व हाल चाल जानकर स्थानीय लोगों की समस्यायें जानी। उनके साथ भाजपा नेता मनोज पन्त,खेती ग्राम प्रधान प्रतिनिधि भास्कर पांडेय,मण्डल महामंत्री लक्ष्मण सिंह डसीला,दन्या मण्डल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रताप गैड़ा,नायल ग्राम प्रधान उमेश पांडेय,आन सिंह जीना,पूर्व जिला पंचायत सदस्य हरीश नाथ,दीपक उप्रेती,करन पाठक,विजय पाठक,गौरव पाठक,ललित मोहन पाठक,संजू,महेश सनवाल,पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य खौडी दिवान राम,सुरेश,मनोज राम,भुवन राम आदि उपस्थित रहे।
