देहरादून-लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस पार्टी को तगड़ा झटका लगा है। पौड़ी लोकसभा सीट से प्रबल दावेदार माने जा रहे हैं कांग्रेस पार्टी के दिग्गज नेता मनीष खंडूरी ने कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है।मनीष खंडूरी ने अपने सोशल मीडिया के माध्यम से दी है।जिसके बाद राजनीतिक गलियारों में उथल फुथल नजर आ रही है।कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा का कहना है कि मनीष खंडूरी को हमेशा पार्टी में सम्मान दिया गया।2019 में उन्हें टिकट भी दिया गया। लेकिन अब कांग्रेस छोड़ने की खबर सामने आई है।करन माहरा ने कहा कि ये खबर सोशल मीडिया के जरिए उन्हें मिली हालांकि अभी तक कोई भी औपचारिक त्यागपत्र प्राप्त नहीं हुआ है। उन्होंने कहा की मैंने कोशिश की थी मनीष खंडूरी से बात करने की लेकिन फोन लगा नही।उन्होंने कहा कि कई बार व्यक्तिगत दबाव भी होता है क्योंकि उनके पिता भाजपा से मुख्यमंत्री रहे हैं।बहन ऋतु खंडूरी विधानसभा अध्यक्ष हैं इसीलिए ये भी कारण हो सकता है।हालांकी अगर कोई व्यक्तिगत कारण हो तो वो मेरी जानकारी में नही है ।

वही राज्यसभा सांसद नरेश बंसल ने मनीष खंडूरी के कांग्रेस पार्टी छोड़ देने पर प्रतिक्रिया दी है। नरेश बंसल ने कहा कि कांग्रेस की इमारत जर्जर हो चुकी है और थोड़ी बहुत जो ईट बची है वह अब निकल रही है इसीलिए अब कांग्रेस का भविष्य क्या है यह पता लग रहा है।उन्होंने कहा कि यही कारण है की जिन नेताओं के लिए विपक्ष कहता है कि वह चुनाव लड़ेंगे वो छोड़ कर जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *