अल्मोड़ा-लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 के सफल संपादनार्थ आज अपर जिलाधिकारी /उप जिला निर्वाचन अधिकारी सीएस मर्तोलिया की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गई।बैठक में उप निर्वाचन अधिकारी ने सभी नोडल अधिकारियों एवं सेक्टर मजिस्ट्रेट को निर्देशित करते हुए कहा कि आगामी लोकसभा सामान्य चुनाव सबंधित कार्यों हेतु सभी अधिकारी संवेदनशील होकर कार्य करें।उन्होंने कहा कि जिस अधिकारी को जो दायित्व सौंपा गया है वह उसका त्रुटिरहित संपादन करना सुनिश्चित करें।उन्होंने निर्देश दिए कि सभी नोडल एवं सेक्टर मजिस्ट्रेट अपने अपने क्षेत्रों में मतदान केंद्रों का निरीक्षण करते हुए व्यवस्थाओं को देख लें,जिससे यदि मतदान केंद्र में किसी कार्य को आवश्यकता होती है तो समय से इस कार्य को किया जा सके। उन्होंने कहा कि यदि किसी अधिकारी की निर्वाचन संबंधी कार्यों में लापरवाही सामने आती है तो संबंधितों के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में कार्यवाही की जाएगी।उन्होंने कहा कि सभी कर्यालय अध्यक्ष अपने कार्मिकों की सूचना निर्धारित प्रारूप में भेजना सुनिश्चित करें।बैठक में उपजिलाधिकारी सदर जयवर्धन शर्मा, संभागीय परिवहन अधिकारी डॉ गुरदेव सिंह समेत अन्य संबधित अधिकारी उपस्थित रहे।
