अल्मोड़ा-अपनी एक सूत्रीय मांग पारस्परिक स्थानांतरण को लेकर आज 16 दिन भी लोक निर्माण विभाग अल्मोड़ा के समस्त मिनिस्ट्रियल कार्मिक कार्य बहिष्कार पर रहे।कार्य बहिष्कार में उत्तरांचल पर्वतीय कर्मचारी शिक्षा संगठन के जिलाध्यक्ष डॉ मनोज कुमार जोशी,जिला सचिव धीरेंद्र पाठक,पूर्व संगठन मंत्री लोक निर्माण विभाग अल्मोड़ा बहादुर सिंह गैडा, सेवानिवृत्ति मुख्य प्रशासनिक अधिकारी द्वारा अपना समर्थन दिया गया।इस अवसर प्रांतीय कोषाध्यक्ष शंकर सिंह,जनपद अध्यक्ष नवल पंत,खंडीय अध्यक्ष भीम सिंह लटवाल,सचिव नंदू दयानंद,वीरेंद्र सिंह दिगारी, मीनाक्षी तिवारी,नवीन जोशी सहित अन्य समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे। कर्मचारियों ने कहा कि जब तक उनकी मांगे पूरी नहीं हो जाती उनका धरना जारी रहेगा।
