अल्मोड़ा-लोक कलाकार महासंगठन के प्रदेश अध्यक्ष गोपाल सिंह चम्याल द्वारा कुमाऊं मंडल के जिलाध्यक्षों एवं महासचिव एवं संरक्षको की सर्व सम्मति से घोषणा की गयी है।जिसमें पिथौरागढ़ में प्रकाश रावत को जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है।साथ ही नारायण सोरारी को महासचिव एवं संरक्षक हेमराज सिंह बिष्ट,भूपेन्द्र सिंह बिष्ट को बनाया गया है।बागेश्वर से अर्जुन देव जिलाध्यक्ष,महासचिव अजय चंदोला,संरक्षक डॉ० भास्कर तिवारी,बलदेव आगरी होंगे।चंपावत से सुरेश राजन को जिलाध्यक्ष एवं संरक्षक भैरव राय को बनाया गया है।अल्मोड़ा से देवेंद्र भट्ट को जिलाध्यक्ष एवं संरक्षक गीता सिरारी,रमेश लाल, सुरेश लाल को बनाया गया है।जिला नैनीताल से मोहन पांडे को जिलाध्यक्ष एवं संरक्षक इदरीश मलिक को,ऊधम सिंह नगर से पुष्कर महर को जिलाध्यक्ष एवं संरक्षक राजेंद्र मेहता, छिधो देवी को नियुक्त किया गया है। महासंगठन के प्रदेश अध्यक्ष गोपाल सिंह चम्याल ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं प्रेषित की हैं एवं विश्वास जताया है कि लोक कलाकारों,लोक संस्कृति के संरक्षण में एवं जनहित में उक्त पदाधिकारी सराहनीय कार्य करेंगे।उन्होंने बताया कि शीघ्र ही गढ़वाल मंडल के जिला अध्यक्षों की घोषणा भी की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *