अल्मोड़ा-उत्तराखंड के सुप्रसिद्ध लोक गायक स्वर्गीय दीवान कनवाल की स्मृति में आज अल्मोड़ा स्थित नंदा देवी गीता भवन में शोक सभा का आयोजन किया गया।इस अवसर पर बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने उपस्थित होकर दिवंगत लोक गायक को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।शोक सभा में वक्ताओं ने स्व. दीवान कनवाल के उत्तराखंड की लोक संस्कृति और लोक संगीत के क्षेत्र में दिए गए योगदान को याद करते हुए कहा कि उन्होंने अपनी मधुर आवाज और लोकगीतों के माध्यम से पहाड़ की संस्कृति को देश-विदेश तक पहुंचाने का कार्य किया।उनके निधन से उत्तराखंड की लोक संगीत परंपरा को अपूरणीय क्षति पहुंची है। शोक सभा में में विधायक मनोज तिवारी,नंदा देवी समिति के अध्यक्ष मनोज वर्मा,पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष प्रकाश जोशी,आनंद बगड़वाल, डॉ. जे.सी. दुर्गापाल,केवल सती,मनोज सनवाल,तारा जोशी,हरीश बिष्ट, पार्षद अर्जुन बिष्ट,पार्षद अभिषेक जोशी, गीता मेहरा,रवि गोयल,मीना भैसोड़ा,शरद साह,गोविंद मेहरा,गोविंद बिष्ट, नंदन सिंह सिंगवाल,संजय साह, नवीन वर्मा,पूरन चंद्र उपाध्याय सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
इस दौरान सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर ईश्वर से प्रार्थना की और शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *