बागेश्वर-आज कवि जोशी जिलाध्यक्ष युवा कांग्रेस बागेश्वर के नेतृत्व में कोविड महामारी में प्रभावित परिवारों व जरूरतमंदों की मदत के लिए ललित फर्स्वाण पूर्व विधायक कपकोट व हरीश ऐठानी पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष के द्वारा युवा कांग्रेस जिला बागेश्वर SUPER 56 सहायता टीम व उनके मोबाइल नंबर जारी किये गए।
इस अवसर पर कवि जोशी जिलाध्यक्ष युवा कांग्रेस ने कहा कि युवा कांग्रेस लगातार कोरोना महामारी में जनता के साथ है और लगातार जरूरतमंद लोगो को हर संभव मदद पहुंचा रही हैं परन्तु जिले के सभी जरूरतमंद लोगो तक पहुचने के लिए आज SUPER 56 हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं ताकि सभी जरूरतमंद लोगों तक युवा कांग्रेस की टीम सहायता पहुँचा सके।जिस कार्यक्रम में अंकुर उपाध्याय जिला प्रवक्ता,रिजवान खान जिला वरिष्ठ महासचिव,सुरेश खेतवाल जिला पंचायत सदस्य,गिरीश कोरंगा पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष एन एस यू आई,रमेश हरड़िया क्षेत्र पंचायत सदस्य आदि मौजूद थे।
