सल्ट-भाजपा प्रत्याशी महेश जीना के प्रचार में गठित प्रभारियों में से पालीघनयाल शक्ति केंद्र के प्रभारी ललित लटवाल ने आज पालीघनयाल शक्ति केंद्र की बैठक की और अपने शक्ति केंद्र से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी महेश जीना को अधिक से अधिक मतों से विजय बनाने का आह्वान किया।बैठक को सम्बोधित करते हुए जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष व शक्ति केंद्र के प्रभारी ललित लटवाल ने बूथ अध्यक्षो के साथ बैठक कर आगामी रणनीति पर चर्चा करी व हर बूथ को कैसे जीता जाए इस पर रणनीति बनाई।ललित लटवाल ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि स्व०सुरेंद्र सिंह जीना जी का पूरा जीवन सल्ट की जनता को समर्पित था वो जब तक जिये जनता के लिए जिये उन्होंने सल्ट विधानसभा में अभूतपूर्व विकास के कार्य किये और वो भारतीय जनता पार्टी के मुल सिद्धान्त अंतिम छोर में बैठे व्यक्ति के विकास की बात सोचते भी थे और अंतिम छोर में बैठे व्यक्ति का विकास करते भी थे और अब हर कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है कि स्व सुरेन्द्र सिंह जीना को एक वोट देकर उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि देने का प्रयास करे और आम जनता के बीच उनके सपने को लेकर जाए जो सपने अब उनके भाई पूरे करेंगे।ललित लटवाल ने कहा आज सल्ट के अधिकतर गांव सड़को से जुड़ गए है।सल्ट को महाविधालय मिल गया है।सरकार लगातार सल्ट के विकास के लिए प्रतिबद्ध है और स्व जीना जी के हर सपने को पूरा करने का हर सम्भव प्रयास कर रही है।बैठक में शक्ति केंद्र संयोजक महिपाल सिंह, मंडल अध्यक्ष विक्रम सिंह,मंडल महामंत्री भगवत सिंह,जिला मंत्री विनीत बिष्ट,वरिष्ठ भाजपा नेता दिनेश मेहरा,रोहित मेहरा,बूथ अध्यक्ष गोपाल राम,चन्द्र दत्त,ख्याली राम बलोदी,ग्राम प्रधान राकेश मठपाल,बची राम, झुपली देवी,आनन्द बिष्ट,मोहन सिंह सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
