अल्मोड़ा-नवदुर्गा महोत्सव समिति लक्ष्मेश्वर अल्मोड़ा के संयोजक पार्षद अमित साह मोनू ने प्रैस को जारी एक बयान में कहा कि नवदुर्गा महोत्सव समिति लक्ष्मेश्वर अल्मोड़ा कल दिनाँक 22 सितम्बर सोमवार से दिनाँक 2 अक्टूबर गुरूवार तक 12 वाँ भव्य-दिव्य दुर्गामहोत्सव का आयोजन आरम्भ करने जा रही हैं।जिसमें प्रथम दिवस कार्यक्रम रूपरेखा में कल 22 सितम्बर सोमवार 2025 को प्रातः 9:30 बजे से श्री मंगल कलश शोभायात्रा लक्ष्मेश्वर स्थित खूँटकूनी भॆरव मन्दिर से मातारानी के दरबार लक्ष्मेश्वर महादेव मन्दिर प्रांगण तक निकलेगी जिसमें क्षेत्र की सभी मातृशक्ति पारम्परिक वेशभूषा में शोभायात्रा में प्रतिभाग करेगीं तथा संस्कृति विभाग के छोलिया नृतक दल की भी प्रस्तुति रहेगी।शोभायात्रा के पश्चात मातारानी के दरबार में पूजा अनुष्ठान आरम्भ होंगे।आचार्य पं सतीश चन्द्र जोशी एंव पंडित चन्द्रशेखर जोशी द्वारा मुख्य यजमान पंकज कुमार पन्त एंव श्रीमती लता पन्त एवं रमेश चन्द्र जोशी एवं श्रीमती गीता जोशी के हाथों लोक कल्याण हेतु सर्वसिद्वि संकल्प,श्री गणेश पूजन,श्री दीप पूजन,मात्रिका पूजन,पुण्यावाचन,श्री कलश स्थापना, नवग्रह प्राण-प्रतिष्ठा,माँ दुर्गा की मूर्ति प्राण-प्रतिष्ठा,नवदुर्गा पूजन,दुर्गा सप्तशती पाठ वाचन एवं आरती की जायेगी।अपराह्न 4 बजे से स्थानीय महिलाओं द्वारा मातारानी के दरबार में भजन कीर्तन आयोजित किए जाएंगे।मातारानी के दरबार में सांय 6:15 बजे से महाआरती का भव्य-दिव्य आयोजन होगा। उन्होंने सभी धर्मप्रेमियों एंव मातारानी के भक्तों से विशेष आग्रह किया है कि पावन महायज्ञ में कार्यक्रम अनुसार पहुंंचकर सफल बनाने में अपनी भागीदारी अवश्य सुनिश्चित करे़गे।
