दन्यां-भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता ग्राम प्रधान डसीली लक्ष्मण सिंह डसीला को दन्यां मंडल का अध्यक्ष बनाये जाने पर विधायक मोहन सिंह महरा सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए दन्यां बाजार में मिष्ठान वितरण किया।नव नियुक्त मंडल अध्यक्ष डसीला ने विधायक मोहन सिंह महरा,जिलाध्यक्ष रमेश बहुगुणा सहित प्रदेश अध्यक्ष और भाजपा हाईकमान का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने पार्टी संगठन को मजबूत बनाने के लिए सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ तन मन और धन सहित काम करने का संकल्प लिया है। मिष्ठान वितरण कार्यक्रम में विधायक महरा,ज्ञान प्रकाश पंत,सतीश पंत, वरिष्ठ कार्यकर्ता नंदन सिंह,हरीश जोशी,ग्राम प्रधान रवि नाथ गोस्वामी, खीमानंद पालीवाल,डीके जोशी, लक्ष्मण सिंह गैड़ा,राजेन्द्र सिंह रौतेला, हरीश सिंह,शंकर सिंह,बसंत नाथ गोस्वामी सहित अनेक कार्यकर्ता शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *