अल्मोड़ा-आज स्वर्गीय विजय जोशी पूर्व पालिका अध्यक्ष अल्मोड़ा की चौदवे पुण्यतिथि मनाई गई।इस अवसर पर राष्ट्रीय जन सेवा समिति की अध्यक्ष श्रीमती शोभा जोशी एवं महासचिव प्रकाश रावत ने कुष्ठ आश्रम जाकर कंबल वितरित किए।इस अवसर पर स्व० विजय जोशी की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई।पूर्व पालिका अध्यक्ष श्रीमती शोभा जोशी ने स्वर्गीय विजय जोशी को याद करते हुए उनको श्रद्धांजलि दी और संकल्प लिया कि उनके अधूरे कार्यों को वह पूरा करवाएगी।श्रीमती जोशी ने कहा कि उनकी विकास की सोच जो उन्होंने अल्मोड़ा के लिए सपने देखे थे उन सपनों को जनता के सहयोग के द्वारा पूरा किया जाएगा।