अल्मोड़ा-कोतवाली चौखुटिया पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर लापता नाबालिग बालिका को सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। पुलिस की इस कार्रवाई से परिवार ने राहत की सांस ली है। मंगलवार को क्षेत्र के एक व्यक्ति ने कोतवाली चौखुटिया में सूचना दी कि उनकी 17 वर्षीय पुत्री बिना बताए घर से कहीं चली गई है। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने विभिन्न संभावित स्थानों पर खोजबीन के साथ-साथ सुरागरसी-पतारसी की और सर्विलांस टीम की मदद भी ली। लगातार प्रयासों के बाद पुलिस ने बालिका को मोहान क्षेत्र से सकुशल बरामद कर लिया। बुधवार को आवश्यक काउंसिलिंग के बाद नाबालिग को उसके परिजनों के हवाले कर दिया गया। परिजनों ने पुलिस की त्वरित और संवेदनशील कार्रवाई के लिए आभार व्यक्त किया। इस अभियान में अपर उपनिरीक्षक राजेश कुमार, अपर उपनिरीक्षक फिरोज खान, कांस्टेबल विजय आगरी और महिला कांस्टेबल शबाना बानो की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
