अल्मोड़ा-आज समस्त लमगड़ावासियों ने लमगड़ा बाजार में हो रही भारी पेयजल किल्लत को दूर करने की मांग को लेकर उपजिलाधिकारी के माध्यम से जिलाधिकारी को ज्ञापन प्रेषित किया।जिलाधिकारी को सम्बोधित ज्ञापन में लमगड़ावासियों ने कहा है कि लमगड़ाबाजार में पिछले कई महीनों से पेयजल समस्या का संकट बना हुआ है।जिस कारण लमगड़ा बाजार के लोगों का जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है।लमगडा़ बाजार की जनसंख्या निरन्तर बढ़ रही है।पानी की समस्या इसी प्रकार बनी रही तो आने वाले समय में गन्दगी से कई रोग उत्पन्न हो सकते हैं।आज लमगड़ा बाजार में सर्वदलीय चर्चा की गयी जिस दौरान सभी लोग गुस्से में थे।लोगों ने बताया कि इतनी बढ़ी बाजार में कोई भी पानी के टैंक का निर्माण नहीं किया गया है।जितने भी कनेक्शन लमगड़ा बाजार में किये गये हैं वह मेन लाईन से किये गये हैं।जिसके कारण कुछ कनेक्शनों में पानी आता है और कुछ कनेक्शनों में पानी नहीं आता।लोगों ने सुझाव दिया है कि लमगड़ा बाजार में अतिशीध्र स्टाक टैंक का निर्माण किया जाए और सभी कनेक्शन स्टाक टैंक से दिए जाएं ताकि लमगड़ा बाजार में पेयजल की समस्या दूर हो सके।लोगों ने यह भी कहा कि अगर दो माह के भीतर स्टाक टैंक का निर्माण नहीं किया गया तो लमगड़ा की समस्त जनता उपजिलाधिकारी कार्यालय लमगड़ा में धरने प्रदर्शन के लिए बाध्य होगी।इस अवसर पर दिनेश चन्द्र सनवाल, पूरन चन्द्र पाण्डेय,देव सिंह रौतेला, कमला डसीला,प्रकाश सिंह,किशन सिंह,शान्ति,सोनी,मदनसिंह, बिशनसिंह, किशनसिंह,केदार सिंह,नारायण सिंह,जगदीश सिंह,पुष्कर नैनवाल,दीपक कुमार,नीरज कुमार,पूजा धौनी,महेन्द्र, भूपेन्द्र सिंह,नरेन्द्र साह,कमलसिंह, गोविन्द प्रसाद,जगदीश,हरीशसिंह,सुन्दर सिंह,महेन्द्र सिंह,खड़क सिंह,जीवन सिंह,धर्मेन्द्र कपकोटी,सुरेन्द्र सिंह,नन्दन फर्तयाल, कैलाश सिंह,सुन्दर नैनवाल, भानू कपकोटी,भुवन जोशी,जीवन बिष्ट, सुन्दर सिंह,बची सिंह,सुरेन्द्र बगडवाल, विनोद सिंह आदि शामिल रहे।