जागेश्वर-आज लमगड़ा विकासखण्ड के लोगों ने तहसीलदार लमगड़ा के माध्यम से जिलाधिकारी को ज्ञापन प्रेषित कर विकासखण्ड के लिंक मार्गों में रसोई गैस सिलेंडर आपूर्ति की मांग की।जिलाधिकारी को सम्बोधित ज्ञापन में कहा गया है कि पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविन्द सिंह कुंजवाल के अथक प्रयासों से सभी मोटर मार्गों को प्रस्तावित कर दो सड़कों में गैस वाहन वितरण के लिए चालू कर दिया गया था।साथ ही विभाग को वर्ष 2021 में इन सभी मोटर मार्गों में गैस की गाड़ी जा सके उसके लिए विभाग को निर्देशित भी कर दिया गया था।यहां तक कि 29 दिसम्बर 2021 को मेरधुरा से सत्यों एवं पलना से सिलखोड़ा,असोटा,भैसोड़ा,रतखान तक मोटर मार्गों में विभाग द्वारा वाहन भेज गैस सिलेंडरों का वितरण भी प्रारम्भ कर दिया गया था।इससे समस्त उपभोक्ताओं को काफी सुविधा भी हो रही थी और उनका अनावश्यक खर्च भी बच रहा था।इससे प्रस्तावित मोटर मार्गों में आने वाले सभी उपभोक्ताओं में एक उम्मीद जाग गयी थी कि हमारें गांवों तक भी गैस की गाड़ी से सिलेंडर वितरित किये जाएंगे।विभाग द्वारा प्रस्तावित लिंक मोटर मार्गों में गैस की गाड़ी आना तो दूर गांव व शहर का भेद भाव इस तरह आया कि वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव के परिणाम के बाद जिन दो लिंक मोटर मार्गों में गैस की गाड़ी आती थी उन्हें भी बन्द कर दिया गया।जनता द्वारा विभाग को लगातार इस सम्बन्ध में अवगत भी कराया गया लेकिन विभाग ने सुने की अनसुनी कर दी।विभाग द्वारा उपभोक्ताओं को यह कहकर टाल दिया जाता है कि आपके यहां सिलेंडरों की संख्या काफी कम है।क्षेत्रवासियों ने ज्ञापन के माध्यम से आरोप लगाते हुए कहा कि एक तरफ सरकार पलायन रोकने की बात करती है और दूसरी तरफ भाजपा सरकार गैस के सिलेंडरों का मूल्य बढ़ाकर लगातार आम आदमी की जेब को खाली कर रही है।वहीं इस तरीके से अधिकारियों को दबाव में लेकर बदले की भावना से इस तरीके के कृत्यों को कर रही है।जिस कारण क्षेत्रवासियों में काफी रोष है।इस बहुत ही महत्वपूर्ण विषय पर 19 दिसम्बर 2022 को कांग्रेस के पूर्व ब्लाक अध्यक्ष दीवान सिंह सतवाल द्वारा उक्त समस्या के समाधान हेतु ज्ञापन दिया गया था।जिसकी सूचना समस्त क्षेत्रवासियों को मीडिया के माध्यम से प्राप्त हुई।ज्ञापन में श्री सतवाल ने कहा था कि उक्त ज्ञापन देने की तिथि से एक माह के भीतर इस समस्या का समाधान ना होने कर जनवरी 2023 में लमगड़ा ब्लाक की समस्त जनता के साथ गैस वितरण वाहन को रोककर विरोध दर्ज किया जाएगा।दो सप्ताह से अधिक का समय बीत जाने पर भी अभी तक उक्त समस्या का समाधान नहीं हुआ है।ज्ञापन के माध्यम से समस्त क्षेत्रवासियों ने कहा है कि यदि अविलंब इस समस्या को समाधान नहीं किया गया तो क्षेत्र की समस्त जनता दीवान सतवाल द्वारा प्रस्तावित जन आन्दोलन को अपना पूरा समर्थन देगी जिसकी समस्त जिम्मेदारी शासन एवं प्रशासन की होगी।ज्ञापन में कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष मनोज रावत, पूर्व प्रमुख महेन्द्र मेर,जिला पंचायत सदस्य ढौरा देवेन्द्र बिष्ट, पूर्व जिला पंचायत सदस्य राजेश अधिकारी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य दीपा सतवाल, पूर्व जिला पंचायत सदस्य नंदी आर्या,ग्राम प्रधान सत्यों नीमा सतवाल,प्रधान जोशीधूरा सचिन बोरा,प्रधान बलमा पूजा देवी,प्रधान धूरासंग्रोली गीता पाण्डे,प्रधान तोली मीना डसीला,प्रधान मेरगांव लाल सिंह मेर,प्रधान रतखान हंसा दत्त तिवारी,प्रधान नाटाडोल पुष्पा आर्या,प्रधान भांगा देवली रेखा देवी,प्रधान अनूली नवीन चन्द्र जोशी,प्रधान बड्यूड़ा विजय कुमार,प्रधान छमूली आनन्द अधिकारी,प्रधान उल्सेटी कुसुम सिमवाली,प्रधान राजेन्द्र बिलवाल,प्रधान सिरसोड़ा रमेश, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य सत्यों सावित्री देवी,दीपा सतवाल, मुन्नी सिजवाली,जीवन सिंह बिष्ट,हरीश डसीला,अनिल मेर,जीवन सिंह पंवार,मोहन नगरकोटी,दान सिंह पंवार,भगवती देवी,लक्ष्मण आर्या,सरूली देवी,अनिल सिंह मेर, धीरेन्द्र सिंह बोरा, सरपंच सत्यों पुष्पा देवी,सरपंच धूरासंग्रोली रमेश सिंह बिष्ट,तारा देवी,सोबन सिंह,माया देवी,भगवत कुमार,सोबन सिंह बिष्ट,चन्दन बोरा,पूरन पाण्डे,विशन राम आर्या,शिव राम आर्या,भुवन चन्द्र पाण्डे,प्रताप डसीला,बच्ची बोरा,सुनील जोशी,मुन्नी नगरकोटी,पूरन रौतेला,भोला राम, दयाकिशन खोलिया,राम सिंह,जीवन सिंह,हेमा रावत,रघुनाथ सिंह,ललिता ठैला आदि के हस्ताक्षर हैं।
