अल्मोड़ा-पंकज भट्ट वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा युवाओं में नशे की प्रवृत्ति को रोकने हेतु सभी थाना प्रभारियों एवं एसओजी को दिये गये कडे़ निर्देश पर जनपद पुलिस द्वारा लगातार मादक पदार्थो के तस्करों की गिरफ्तारी कर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।इसी क्रम में दिनांक 20/02/2021 को लमगड़ा की पुलिस टीम द्वारा चैकिंग के दौरान शहरफाटक के पास चन्द्र प्रकाश उम्र.20 वर्ष के कब्जे से 710 ग्राम चरस बरामद की गयी।मामले में थानाध्यक्ष लमगड़ा सुनील बिष्ट ने बताया कि दौराने चैकिंग एक युवक के संदिग्ध प्रतीत होने पर पुलिस टीम द्वारा युवक से पूछताछ एवं चैकिंग किये जाने पर कब्जे से कुल- 710 ग्राम चरस बरामद कर गिरफ्तार किया गया तथा थाना लमगड़ा में मु०अ०सं- 04/2021 8/20एनडीपीएस अधिनियम के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है। नशे के विरूद्व अल्मोड़ा पुलिस का अभियान जारी है।पूछताछ पर बताया कि ये अपने गांव से कम दाम में एकत्र कर हल्दवानी में बेचकर अधिक रूपये कमाने के लालच में तस्करी कर रहा था।पुलिस की सर्तक नजर में गिरफ्तार हो गये।बरामदगी में कुल 710 ग्राम चरस बरामद हुई।जिसकी कुल कीमत 70,000 रूपये है।गिरफ्तार हुए व्यक्ति की पहचान चन्द्र प्रकाश उम्र 20 वर्ष पुत्र गोपाल राम निवासी मैतोली तहसील धारी नैनीताल के रूप में हुई है।गिरफ्तारी टीम में प्रभारी चौकी मौरनौला सुनील कुमार,कानि० विजय कुमार, कानि० मनोज क्वीरा शामिल रहे।