अल्मोड़ा-चौकी प्रभारी जैंती देवेन्द्र सिंह राणा द्वारा दौराने चैकिंग पीपली तिराहे के पास वाहन संख्या संख्या यूके 06 6969 कार चालक नन्दन सिंह पुत्र पान सिंह निवासी भट्यूड़ा जैंती लमगड़ा को शराब के नशे में वाहन चलाते पाये जाने पर चालक को गिरफ्तार इसी क्रम में थानाध्यक्ष सोमेश्वर राजेन्द्र सिंह बिष्ट द्वारा दौराने वाहन चैकिंग कोसी के पास बाईक संख्या यूए 01 3692 चालक शमशेर सिंह पुत्र इन्द्र सिंह निवासी ग्राम पातलीबगड़ सोमेश्वर बिना डी०एल० बिना कागजात के वाहन चलाते पाये जाने पर मोटर वाहन अधिनियम के अन्तर्गत कार्यवाही कर वाहन को सीज किया गया है।दिनांक 26 फरवरी को थानाध्यक्ष सोमेश्वर राजेन्द्र सिंह बिष्ट द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत शराब पीकर उत्पात मचाने वाले मुस्तकीम पुत्र हनीफ निवासी राहतपुर थाना मंडावली जिला बिजनौर को शांति व्यवस्था बनाये रखने हेतु उत्तराखण्ड पुलिस अधिनियम के अन्तर्गत गिरफ्तार कर आवश्यक कार्यवाही की गयी।