अल्मोड़ा-शनिवार को ग्राम सभा चौमू क्षेत्र लमगड़ा में गुरु गोरखनाथ जी के धाम में कुंदन सिंह पंवार की अध्यक्षता में एवं पूर्व विधायक मनोज तिवारी तथा ब्लाक कांंग्रेस प्रभारी गोपाल सिंह चौहान की उपस्थिति में एक जन संवाद बैठक आयोजित की गई।बैठक का आयोजन पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य जीवन सिंह पंवार आदि के संयुक्त प्रयासों से किया गया।ब्लाक कांंग्रेस प्रभारी गोपाल सिंह चौहान ने बताया कि बैठक का उद्देश्य ग्राम वासियों के बीच बैठकर जनसमस्याओं की जानकारी प्राप्त करना था और वर्तमान सरकार की विफलताओं,महंगाई, बेरोजगारी व पूर्व में कांग्रेस सरकार में किए गए विकास कार्यों से जनमानस को अवगत कराना था।बैठक में ग्राम वासियों ने अपने विचारों से सभी को अवगत कराया और क्षेत्र में विकास से पिछड़ने का आरोप वर्तमान सरकार के ऊपर लगाया।साथ ही आने वाले भविष्य में क्षेत्र में एक इंटरमीडिएट विद्यालय की विशेष जरूरत से अवगत कराया।पूर्व विधायक मनोज तिवारी ने सभी क्षेत्रवासियों को आश्वस्त किया कि आने वाले 2022 में कांग्रेस की सत्ता में वापसी होने पर क्षेत्र की मूलभूत आवश्यकताओं को सभी जनों के सहयोग से पूर्ण करेंगे।इस अवसर पर बैठक को सम्बोधित करते हुए कांंग्रेस जिला उपाध्यक्ष एवं लमगड़ा ब्लाक प्रभारी गोपाल सिंह चौहान ने बेतहाशा बढ़ रही महंगाई पर गहरा रोष व्यक्त किया।उन्होंने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर जब कच्चे तेल की कीमतों में प्रति बैरलों में गिरावट है तो देश में पेट्रोल,डीजल के दामों में दिन प्रतिदिन बढ़ोत्तरी क्यों की जा रही है?देश मे आसमान छूते पेट्रोल,डीजल के दामो में तिगुनी वृद्धि क्यों की जा रही है?उन्होंने कहा कि कच्चे तेल की कीमत कम होने के बावजूद भी मोदी सरकार आये दिन तेल के दाम बड़ा रही है जो की आम जनता के साथ खुलेआम लूट है।श्री चौहान ने गैस सिलेंडर के दामों में बेतहाशा वृद्धि को लेकर भी सरकार को कटघरे में खड़ा करते हुए कहा कि आम आदमी को जिस तरह मोदी सरकार ने सब्सिडी के नाम पर गुमराह कर दिन प्रतिदिन गैस सिलेंडर के दामों में बेतहाशा वृद्धि की है वह सीधे गरीब जनता के साथ धोखा है।मोदी सरकार शीघ्र ही गैस सिलेंडर के बढ़े हुए दाम कम करें।उन्होंने कहा कि महंगाई यूपीए सरकार में जिन्हें डायन लगती थी आज वह महंगाई को विकास समझ बैठे है।उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के अहंकार का घड़ा अब भर चुका है।उन्होंने कहा कि अब देश की जनता भाजपा सरकार को 2024 में केंद्र की सत्ता से एवं 2022 में राज्यों से उखाड़ फेंकने को तैयार है।बैठक में ब्लॉक प्रभारी गोपाल सिंह चौहान,पूर्व विधायक मनोज तिवारी,ब्लॉक अध्यक्ष दीवान सिंह सतवाल,जिला पंचायत सदस्य देवेंद्र बिष्ट,न्याय पंचायत अध्यक्ष हेम कुमार,प्रधान प्रतिनिधि पान सिंह सिजवाली,पूर्व प्रधान खेरदा सुनील जोशी,क्षेत्र पंचायत सदस्य भैसोड़ा सुंदर सिंह बोरा,पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य जीवन सिंह पवार,पूर्व प्रधान दान सिंह पवार,विनोद राणा, नारायण सिंह,जगदीश राम,पूरन सिंह राणा आदि समस्त जन उपस्थित रहे।इसके साथ ही लमगड़ा क्षेत्र के कल सीमा में एक जन संवाद कार्यक्रम के तहत बूथ कांग्रेस कमेटी कलसीमा का गठन हेम कुमार आर्य के अध्यक्षता व पूर्व विधायक मनोज तिवारी की उपस्थिति में किया गया।इस बैठक में पूर्व विधायक मनोज तिवारी,ब्लाक कांंग्रेस प्रभारी गोपाल चौहान,हेम कुमार,दीवान सतवाल,देवेंद्र बिष्ट,सुंदर बोरा,सुनील जोशी,पान सिंह सिजवाली आदि उपस्थित रहे।