अल्मोड़ा-रविवार को लमगड़ा विकासखण्ड कांग्रेस कमेटी की हाथ से हाथ जोड़ो अभियान की बैठक लमगड़ा ब्लाक अध्यक्ष मनोज रावत की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।बैठक में लमगड़ा विकासखण्ड के प्रभारी गोपाल चौहान ने कार्यक्रम की रूपरेखा के बारे में विस्तार से जानकारी दी।इस अवसर पर लमगड़ा ब्लाक के पूर्व अध्यक्ष दीवान सिंह सतवाल ने कहा कि कांग्रेस अपनी इस हाथ से हाथ जोड़ों यात्रा के माध्यम से जन जन तक पहुंचने का प्रयास करेगी।उन्होंने कहा कि आज जनता बेरोजगारी तथा महंगाई से त्रस्त है।विगत समय भारत जोड़ो यात्रा जो कि राहुल गांधी के नेतृत्व में कन्याकुमारी से कश्मीर तक की गयी इसमें कांग्रेस पार्टी को जनता का बेहद सहयोग मिला।उन्होंने सभी लोगों से कांग्रेस की हाथ से हाथ मिलाओ यात्रा को भी सफल बनाने की अपील की।प्रभारी गोपाल सिंह चौहान ने बैठक में एक माह की पदयात्रा का रूट प्लान भी बताया।उन्होंने कहा कि 26 जनवरी को हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा की शुरुआत ग्राम सत्यों एवं रैलाकोट से होगी। उन्होंने उक्त पदयात्रा में सभी कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से आवश्यक रूप से उपस्थित रहने की अपील की।बैठक में न्याय पंचायत अध्यक्षों,ग्राम प्रधानों,जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों सहित लमगड़ा प्रभारी एवं पीसीसी सदस्य गोपाल चौहान,पूर्व ब्लाक अध्यक्ष दीवान सिंह सतवाल,ब्लाक अध्यक्ष मनोज रावत,शिव राम आर्या,पूरन चन्द्र
पाण्डे,पान सिंह बोरा,प्रेम सिंह मनराल, नरेन्द्र प्रसाद,त्रिलोक सिंह,जीवन चन्द्र,प्रकाश चन्द्र,पूरन सिंह बिष्ट,धनसिंह फर्तयाल,मुकेश सिंह सहित दर्जनों कांग्रेसजन शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *