जागेश्वर-आज जागेश्वर विधानसभा के अनतर्गत लगगड़ा ब्लाक कांंग्रेस कमेटी,न्याय पंचायत सिरसोड़ा के अनतर्गत चार बूथ कांंग्रेस कमेटियों का गठन किया गया।बूथ कांंग्रेस कमेटियों के गठन में न्याय पंचायत अध्यक्ष मनोज रावत द्वारा अध्यक्षता की गयी।ब्लाक अध्यक्ष दीवान सतवाल ने कार्यक्रम में अपने विचार रखे।इस अवसर पर बूथ कमेटी कपकोट,बूथ कमेटी गैलाकोट,बूथ कमेटी धारखोला,बूथ कमेटी बर्गला का गठन किया गया।इस अवसर पर लमगड़ा ब्लाक अध्यक्ष दीवान सिंह सतवाल ने कहा कि लोग कांंग्रेस कमेटियों में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने व कांंग्रेस से जुड़ने के लिए तत्पर हैं और सदस्यता कार्यक्रम में बढ़ चढ़ कर हिस्सा ले रहे हैं।उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार हर मोर्चे पर विफल है।बैठक में सभी वक्ताओं ने इस बात पर विश्वास व्यक्त किया कि 2022 में उत्तराखंड में कांंग्रेस की सरकार बनेगी और ठप्प पड़े विकास कार्यों में तेजी आयेगी।बैठक में त्रिलोक सिजवाली, रमेश सिंह,माधवी देवी,गंगा राम,चन्दन बोरा,कुन्दन नयाल,दीवान सिजवाली, दिनेश कपकोटी,पुष्कर नैनवाल, राजू कपकोटी,चन्दन गैलाकोटी, हरीश गैलाकोटी,गोधन गैलाकोटी, गोपाल नयाल,बलवन्त नैनवाल, केशव भट्ट, महेन्द्र नयाल,दिलीप सिंह,किशन राम,दुलप सिंह नयाल,लाल सिंह नैनवाल, इन्द्र सिंह नैनवाल, आनन्द फतर्याल,राजेन्द्र बेलवाल,दीपक फतर्याल,नवीन जोशी,मोहन नयाल,प्रकाश जोशी,चन्दन सिंह,विनोद राम,हरीश रावत सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे।
