अल्मोड़ा-वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा सभी थाना/ चौकी प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्र तथा जनपद की सीमाओं में बने बैरियरों में अवैध रूप से गाँजा/चरस व अन्य नशीली पदार्थो की तस्करी कर रहे तस्करों पर कठोर कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये है।इसी क्रम में दिनांक- 20.09.2021 को उ०नि० सौरभ भारती प्रभारी चौकी मोरनौली द्वारा दौराने चैकिंग मोरनौला तिराहे के पास शहरफाटक की ओर संदिग्ध प्रतीत होने पर गणेश सिंह उम्र 51 वर्ष पुत्र तेज सिंह निवासी ग्राम चक दलाड़ पो० नाई तहसील धारी नैनीताल को चैक करने पर उपरोक्त के कब्जे से 506 ग्राम चरस कीमत करीब 50600 रु० बरामद कर NDPS एक्ट के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गयी।उक्त सम्बन्ध में प्रभारी चौकी मोरनौला उ०नि०सौरभ भारती ने बताया कि दौराने चैकिंग गणेश सिंह उपरोक्त संदिग्ध प्रतीत हो रहा था,चैक करने पर चरस बरामद हुई,तथा उक्त ने पूछताछ में बताया कि वह चरस को बेचने हेतु हल्द्वानी जाने के फिराक में था,पकड़ में आने पर उचित कार्यवाही की गयी है।पुलिस टीम में उ० नि० सौरभ भारती प्रभारी चौकी मोरनौला,का० दिवान राम,का० विजय चन्द्र शामिल रहे।
