अल्मोड़ा-दो साल से सेना में भर्ती ना होने से युवाओ मे काफी रोष है।इसी के चलते आज अल्मोड़ा के युवाओं ने भारी संख्या में स्थानीय चौघानपाटा में एकत्रित होकर रक्षा मंत्री तथा केन्द्र सरकार की सदबुद्धि के लिए हवन किया।अपने पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार बड़ी तादात में युवा आज चौहानबाटा मे एकत्रित हुए तथा जोरदार प्रदर्शन के साथ रक्षा मंत्री की सदबुद्धि के लिए हवन किया।इस अवसर पर युवाओं ने कहा कि सेना में भर्ती होने की चाहत रखने वाले युवा आखिर भर्ती के लिए कब तक इन्तजार करेंगे?एक साल पहले हुई भर्ती की लिखित परीक्षा आज तक नहीं हुई है और ना ही इसके बाद सेना की भर्ती निकाली गयी है।उन्होंने कहा कि पहाड़ का युवा हाईस्कूल पास करने के बाद से ही सेना में भर्ती की तैयारी करता है।परन्तु लम्बे समय से सेना की भर्ती ना निकल पाने से युवा अवसाद में है।उन्होंने कहा कि सर्वप्रथम तो एक साल पहले हुई भर्ती की लिखित परीक्षा अविलम्ब कराई जाए।तत्पश्चात् युवाओं के लिए फौज में नियुक्तियां निकाली जाएं।इस अवसर पर युवाओं ने केन्द्र सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि युवाओं को अच्छे दिनों का सपना दिखाकर लगातार दो बार सत्ता में आने वाली भाजपा सरकार आज युवाओं को ठगने का काम कर रही है।इस अच्छे दिनों की सरकार में युवा बेरोजगारी का दंश झेल रहे हैं।फौज में जाकर देश की सेवा करने का सपना देखने वाले युवाओं की भावनाओं पर भी इस सरकार ने कुठाराघात किया है।युवाओं ने केन्द्र की भाजपा सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि सरकार अब नींद से जागे तथा वृहद स्तर पर फौझ की भर्तिया निकाले।सदबुद्धि हवन में वैभव पाण्डेय,राहुल अधिकारी,उज्ज्वल जोशी,नवल किशोर,सूरज कुमार,अमित भैसोड़ा,कृष्णा नयाल,हरीश कुमार, सुजल कुमार,वीरेंद्र सिंह,पवन भैसोड़ा, नीरज बिष्ट,अंकित बिष्ट,दीपक सिंह, हिमांशु बिष्ट,रवि कुमार,विजय अधिकारी,गौरव निखुरपा,भास्कर पांडे,कमल मेहता,विनोद मेहता,सूरज बिष्ट,राहुल तोलिया आदि शामिल रहे।
