अल्मोड़ा-नगर अन्तर्गत एडम्स मकीड़ी मार्ग वर्षों से बदहाल स्थिति में था। मार्ग खुर्द बुर्द होने के कारण स्कूली बच्चों,महिलाओं एवं वरिष्ठ नागरिकों को इस मार्ग से आवागमन में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। मार्ग के किनारे रैंलिंग ना होने से स्कूली बच्चों के मार्ग से नीचे गिरने की घटनाएं भी सामने आयी थी।इसके साथ ही कुछ जगह सीढ़ियां बेहद ऊंची होने के कारण वरिष्ठ नागरिकों को खासा परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था।इसका स्वत: संज्ञान लेते हुए अल्मोड़ा विधायक मनोज तिवारी ने तत्काल एडम्स मकीड़ी पैदल मार्ग के सुधारीकरण के लिए अपनी निधि से चार लाख रूपये की धनराशि जारी की।इसके बाद तत्काल रूप से इस मार्ग का सुधारीकरण करने के निर्देश दिए।आज मार्ग सुधारीकरण के बाद तैयार है जिससे स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली है।संकरी जगहों पर रैलिंग भी लगा दी गयी है जिससे कि बच्चों के नीचे गिरने का कोई खतरा ना हो।इसके साथ ही वरिष्ठ नागरिकों की सुविधा के लिए सीढ़ियों की ऊंचाई भी कम कर दी गयी है।बता देना चाहेंगे कि इस रास्ते से सरस्वती शिशु मन्दिर, विवेकानंद विद्या मन्दिर,एडम्स गर्ल्स इन्टर कालेज,कूर्मांचल स्कूल सहित अन्य विद्यालयों के सैकड़ों बच्चे प्रतिदिन आवागमन करते हैं।रास्ता बदहाल होने से बच्चों को भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था।बार हाल मार्ग के सुधारीकरण से जनता ने राहत की सांस ली है तथा अल्मोड़ा विधायक का स्वत: संज्ञान लेकर मार्ग का सुधारीकरण करवाने पर आभार व्यक्त किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *