अल्मोड़ा-आज प्रैस को जारी एक बयान में महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष लता तिवारी ने बिजली की दरों में की गयी वृद्वि पर गहरा रोष जाहिर करते हुए कहा कि आज जहां रसोई गैस,खाद्यान्न,सब्जियों तथा फलों सहित दैनिक उपभोग की वस्तुओं के दाम आसमान छू रहे हैं वहीं प्रदेश सरकार ने बिजली के मूल्यों में बढ़ोत्तरी करके महिलाओं के घर का सारा बजट बिगाड़ने का कार्य किया है।उन्होंने कहा कि इस कोरोनाकाल में प्राईवेट कार्य करने वाले लोग बहुत बुरे आर्थिक संकट से गुजर रहे हैं ऐसे में बिजली की दरे बढ़ाकर प्रदेश सरकार ने उनके ऊपर और आर्थिक बोझ डाल दिया है।श्रीमती तिवारी ने कहा कि सरकार ने प्रतिमाह 100 यूनिट तक खर्च में बढ़ोत्तरी नहीं की,200 यूनिट से 400यूनिट प्रतिमाह में बढ़ोत्तरी की है तो सरकार यह भी सुनिश्चित करे कि बिजली विभाग प्रतिमाह बिजली का बिल लोगों को दे।उन्होंने कहा कि घरेलू कनेक्शनों में बिजली का बिल विद्युत विभाग दो महीने में देता है जिसमें निश्चित रूप से प्रत्येक व्यक्ति के मीटर में 100 से ज्यादा यूनिट हो जाती हैं।श्रीमती तिवारी ने कहा कि इस विपरीत कोरोनाकाल में जहां प्रदेश सरकार को बिजली/पानी के बिलों में भारी छूट देनी चाहिए थी वही इसके विपरीत बिजली के बिलों में बढ़ोत्तरी करके सरकार जनता को आर्थिक बोझ तले दबाने का काम कर रही है।उन्होंने कहा कि महिला कांंग्रेस बिजली के बढ़े हुए दामों का विरोध करेगी।श्रीमती तिवारी ने प्रदेश सरकार से स्पष्ट मांग की है कि बिजली की बड़ी हुई दरों को अविलम्ब वापस लिया जाए।
