दन्यां- घरेलू गैस के समस्त उपभोक्ताओं को समय पर गैस वितरित पूर्व की तरह प्रदान की जाएगी।उपभोक्ता किसी भी प्रकार से पैनिक न हों और किसी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें।यह बात जिला पंचायत अध्यक्ष अल्मोड़ा हेमा गैड़ा ने गुणादित्य में निश्शुल्क उज्जवला गैस वितरण शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में ग्रामीणों से कही।उन्होंने कहा कि घरेलू गैस का पर्याप्त भंडार है और लोगों को समय पर पूर्व की तरह ही गैस सिलिंडर वितरण स्पॉट पर प्रदान किए जाएंगे।उन्होंने गैस वितरण एजेंसी गुणादित्य की सराहना करते हुए कहा कि इतनी अधिक संख्या में एक साथ महिलाओं को निश्शुल्क संयोजन प्रदान हो पाए हैं। हेमा गैड़ा ने विधायक मोहन सिंह महरा के प्रयासाें की भी सराहना की। विशिष्ट अतिथि विधायक मोहन सिंह महरा ने कहा कि गैस के उपभोक्ता किसी भी प्रकार के संशय में नहीं रहें। उन्होंने बताया कि गांव की पात्र महिलाओं को उनके प्रयासों से निश्शुल्क कनेक्शन उपलब्ध हो पाए हैं। उन्होंने केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा संचालित उज्जवला योजना की सराहना करते हुए पात्र लोगों से इस योजना का अधिक से अधिक लाभ लेने की अपील की। उज्जवला कनेक्शन वितरण कार्यक्रम में पूर्व जिलाध्यक्ष रमेश बहुगुणा, जिला उपाध्यक्ष गोपाल गैड़ा, मंडल अध्यक्ष हरीश प्रसाद, डीके जाेशी, सामाजिक कार्यकर्ता गोपाल सिंह गैड़ा, पूर्व अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह डसीला, भाजपा नेता नरेंद्र बिष्ट, प्रताप सिंह गैड़ा, नीरज पंत, ग्राम प्रधान संगठन महामंत्री हरीश मलाड़ा, राजेंद्र भैसोड़ा सहित गैस वितरण एजेंसी मां पार्वती इंडेन ग्रामीण वितरक के कर्मचारी और तमाम जन प्रतिनिधि और सामाजिक कार्यकर्ता व ग्रामीण महिलाएं उपस्थित हुईं।धौलादेवी ब्लाक के अनेक जन प्रतिनिधियों ने विधायक मोहन सिंह महरा द्वारा किए गए इन प्रयासों की सराहना की है। रसोई गैस की संभावित किल्लत को देखते हुए इतनी भारी मात्रा में उज्जवला कनेक्शन पाकर महिलाएं काफी प्रसन्न दिखाई दी।
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *