अल्मोड़ा-अल्मोड़ा विधायक मनोज तिवारी एवं कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज के नेतृत्व में आज सैकड़ो कांग्रेस कार्यकर्ता जिलाधिकारी से मिले एवं अविलंब क्वारब डेंजर जोन के सुधारीकरण की मांग को एक ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा।ज्ञापन के माध्यम से कहा गया कि हल्द्वानी अल्मोड़ा नेशनल हाईवे 109 क्वारब पर विगत एक वर्ष से अधिक समय से क्षतिग्रस्त है। उक्त मार्ग क्षतिग्रस्त होने से अल्मोड़ा बागेश्वर पिथौरागढ़ चंपावत जनपद के आम नागरिकों एवं व्यापारियों को आर्थिक नुकसान हो रहा है एवं महंगाई लगातार बढ़ रही है। साथ ही रेफर किए गए मरीजों की जान पर बन रही है।मांग की गई कि ज्ञापन में प्रदर्शित सभी बिंदुओं पर आवश्यक कार्यवाही करेंगे।ज्ञापन के माध्यम से कहा गया कि विगत वर्षों में क्वारब पुल के नवनिर्माण में स्थल चयन एवं पहाड़ी कटान कार्य पर भूगर्भीय सर्वेक्षण के अनुरूप कार्य किया जाना था।लेकिन वर्तमान में स्थिति विपरीत हो गई है।अतः उच्च स्तरीय जांच कर उत्तरदायित्व तय किया जाए तथा इस लापरवाही से पहुंची क्षति की क्षतिपूर्ति दोषियों से की जाए तथा उन्हें दंडित करने की कार्यवाही की जाए।कहा गया कि वर्तमान समय में उक्त क्षतिग्रस्त स्थल के निर्माण कार्यों का तकनीकी आडिट किया जाए।निर्माण कार्यों की मांगों के अनुसार समीक्षा करते हुए गुणवत्ता की उच्च स्तरीय जांच की जाए। उपरोक्त क्षतिग्रस्त मार्ग की निविदा को तत्काल निरस्त कर विभागीय रूप से विशेषज्ञ की देखरेख में उत्तरदायित्व का निर्धारण करते हुए युद्ध स्तर पर निर्माण कार्य संपादित कराए जाएं। आवागमन सुचारू करने हेतु वैकल्पिक मार्ग का निर्माण कार्य शीघ्र आरंभ करवाया जाए।जबकि निविदा होने के काफी समय के उपरांत भी कार्य आरंभ नहीं किया गया है।ज्ञापन के माध्यम से मांग की गई कि उक्त महत्वपूर्ण एवं जनहित के मोटर मार्ग की उच्च स्तरीय जांच करते हुए अविलंब उच्च गुणवत्ता युक्त निर्माण कार्यों को करवाने हेतु आवश्यक कार्रवाई करें।साथ ही कहा गया कि इस मार्ग के निर्माण कार्य में होने वाला व्यय जनता की गाड़ी कमाई का है जिसे किसी भी दशा में अनदेखा नहीं किया जा सकता है।यदि ऐसी ही स्थिति बनी रही तो समस्त जनता को साथ लेकर व्यापक जन आंदोलन की कार्यवाही की जाएगी जिसका संपूर्ण उत्तरदायित्व संबंधित विभाग एवं जिला प्रशासन का होगा।ज्ञापन सौंपने वालों में विधायक मनोज तिवारी, कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज, महानगर अध्यक्ष ताराचंद जोशी,पूर्व जिलाध्यक्ष पीतांबर पांडे,पूर्व दर्जा मंत्री पूरन सिंह रौतेला,महिला जिलाध्यक्ष राधा बिष्ट,पार्षद दीपक कुमार,पार्षद वैभव पांडे,पार्षद इंतखाब आलम कुरेशी,दीपा शाह, फेमिना खान,पूनम आर्य,हिमांशु मेहता,विनोद फुलारा,धनंजय शाह, दीप सिंह डांगी,बीके पांडे,संजू सिंह, पंकज कार्की,विनोद वैष्णव,एडवोकेट महेश चंद,तारु तिवारी,व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष सुशील शाह,भैरव गोस्वामी,कृष्ण सिंह बिष्ट,केवल सती,मनोज वर्मा,अर्जुन सिंह,कमल सिंह,गोपाल सिंह चौहान,जगदीश चंद्र तिवारी,पंकज सिंह, परितोष जोशी, देवेंद्र सिंह,गोविंद सिंह मेहरा,पार्षद मुकेश कुमार,देवेंद्र सिंह बिष्ट,जमन सिंह बिष्ट,भावना जोशी,धनंजय शाह, सुनील कुमार ग्वाल,गोविंद बल्टियाल, रमेश नेगी,अख्तर हुसैन,अनिल कुमार,बाल विक्रम सिंह रावत,किरण आर्य,एन डी पांडे,तारु तिवारी,हिमांशु मेहता,विनोद फुलारा,चंदन सिंह,शहाबुद्दीन,दीपक कुमार,अरविंद रौतेला,कृष्ण लटवाल,डॉ मनोज कुमार जोशी,ललित उप्रेती सहित एक सौ से अधिक कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
