अल्मोड़ा-प्रेस को जारी एक बयान में जिला कांग्रेस कमेटी अल्मोड़ा के अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह भोज ने क्वारब की पहाड़ी से पत्थर गिरने के कारण एक युवक के गंभीर रूप से घायल होने की घटना को अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण और चिंताजनक बताया है। उन्होंने कहा कि यह कोई पहली घटना नहीं है इससे पूर्व भी इस मार्ग पर लगातार भूस्खलन और पत्थर गिरने की घटनाएं होती रही हैं लेकिन भाजपा सरकार ने अब तक स्थायी समाधान के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया है। उन्होंने कहा कि केंद्रीय सड़क एवं परिवहन राज्य मंत्री सम्मेलनो मे ही व्यस्त है।कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज ने कहा कि जनता की जान जोखिम में डालकर भाजपा सरकार केवल दिखावटी घोषणाएं करने में व्यस्त है। क्वारब पर सरकार की लापरवाही के कारण आम लोग दुर्घटनाओं का शिकार हो रहे हैं।उन्होंने मांग की कि घायल युवक को उचित और निःशुल्क उपचार उपलब्ध कराया जाए तथा आर्थिक सहायता दी जाए।क्वारब क्षेत्र में तत्काल भू-वैज्ञानिक सर्वे कराकर स्थायी सुरक्षा उपाय किए जाए एवं जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है और यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो व्यापक जन आंदोलन किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *