अल्मोड़ा-अल्मोड़ा हल्द्वानी एनएच पर बीते डेढ़ साल से क्वारब की पहाड़ी जनता के लिए मुसीबत का सबब बनी हुई है। डेढ़ साल बीत जाने के बाद भी अभी तक पहाड़ी का पुख्ता हल नहीं निकल पाया है।लंबे समय से यहां से रात के समय वाहनों सहित अन्य की आवाजाही बंद की हुई है।दावा किया जा रहा है कि रात के समय पहाड़ी के ट्रीटमेंट का काम किया जा रहा है।लेकिन अब दिन में भी कटिंग कार्य ने लोगों की मुसीबत बढ़ाने के साथ खतरा भी बढ़ा दिया है। इसी लापरवाही का खामियाजा आज रविवार को लमगड़ा निवासी एक युवक को उठाना पड़ा।लमगड़ा निवासी भगवत राम अपराह्न करीब तीन बजे स्कूटी से रामगढ़ की ओर जा रहा था।क्वारब पहुंचते ही एकाएक ऊपर से बोल्डर गिरने शुरू हो गए इससे एक बोल्डर की चपेट में स्कूटी भी आ गई। हादसे में स्कूटी सवार भगवत राम गंभीर घायल हो गए।आनन-फानन में उन्हें बेस अस्पताल लाया गया।जहां उनकी जांघ की हड्डी टूटी मिली साथ ही कई जगह चोट के निशान मिले।डॉक्टरों ने उनका प्राथमिक उपचार कर हायर सेंटर रेफर कर दिया।वहीं मौके पर पहुंचे पूर्व दर्जा राज्य मंत्री बिट्टू कर्नाटक सहित अन्य ने उनका हालचाल जान डॉक्टरों से वार्ता की। विदित हो कि स्कूटी सवार भगवत राम के पीछे दूसरे वाहन से उनके परिजन भी जा रहे थे। अस्पताल पहुंचे परिजनों ने कार्यदायी संस्था पर गंभीर आरोप लगाए।कहना था कि कार्यदायी संस्था मनमानी में उतर आई है।दिन के समय भी अंधाधुंध पहाड़ी की कटिंग की जा रही है।कई लोग हादसे की चपेट में आने से बाल बाल बच रहे हैं लेकिन प्रशासन का कार्यदायी संस्था पर कोई बस नहीं चल रहा है।स्थानीय लोगों ने बताया कि घटना से कुछ सयम पहले एक बालिका भी पत्थर की चपेट में आने से बाल-बाल बच गई।बताया कि एक व्यक्ति अपनी बेटी के साथ बाइक से सुयालबाड़ी अल्मोड़ा की ओर आ रहे थे।इसी दौरान ऊपर से गिरा पत्थर उनकी बाइक से टकरा दिया।उसी का एक टुकड़ा बालिका को लग गया।बालिका बाल-बाल बच गई।लेकिन पीछे से आ रहा स्कूटी सवार चपेट में आ गया।ईई एनएच खंड रानीखेत अशोक चौधरी ने बताया कि बोल्डर की चपेट में आने से स्कूटी सवार युवक के घायल होने की सूचना मिली है।घायल को हरसंभव समुचित उपचार दिया जाएगा।साथ ही कार्यदायी संस्था के खिलाफ नोटिस जारी किया जा रहा है।कार्यदायी संस्था को रात में ही कटिंग कार्य करने के निर्देश दिए गए थे।


