अल्मोड़ा-आज क्वारब मार्ग की बदहाली को लेकर नगर कांग्रेस कमेटी द्वारा केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा और भाजपा का पुतला दहन किया गया।अल्मोड़ा महानगर कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में कांग्रेस जनों ने क्वारब मोटर मार्ग निर्माण (200 मीटर डेंजर) का आज तक स्थाई समाधान न कर पाने के विरोध में केन्द्र सरकार व राज्य सरकार का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया तथा केंद्रीय सड़क एवं परिवहन राज्य मंत्री अजय टम्टा की बर्खास्तगी की मांग की गई।वक्ताओं ने कहा कि क्वारब डेंजर जोन 200 मीटर सुधारीकरण के एन एच,एस डी एवं पी डब्ल्यू डी के आंकड़ों के अनुसार इन दो वर्षों में 60 से 70 करोड़ रुपए खर्च कर दिए गये है।इसके बावजूद रोड के हालत और भी खतरनाक हो गये है।कहा गया कि पूर्व में केंद्रीय राज्य मंत्री द्वारा वैकल्पिक मार्ग निर्माण की बात की गयी वह मार्ग भी पूरा स्लाइडिंग जोन होने के कारण बीच से फट चुका है। वक्ताओं ने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार उदासीनता एवं भ्रष्टाचार के चलते पहाड़ की जनता को भ्रमित कर रही है। दोनों में से एक भी मार्ग भविष्य के लिए सुरक्षित नहीं है।जिसका कांग्रेस पार्टी पुरजोर विरोध करती है।कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्पष्ट किया कि यदि शीघ्र ही क्वारब मार्ग की मरम्मत एवं सुरक्षा संबंधी कार्य प्रारंभ नहीं किए गए तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा। विदित हो कि दो दिन पूर्व क्वारब डेंजर जोन पर चट्टान से पत्थर गिरने पर एक स्कूटी सवार गंभीर रूप से घायल हो गया था।इस घटना के बाद से भी स्थानीय लोगों में खासा रोष है।इससे पूर्व कुछ दिन पहले हुई बरसात में भी उक्त सड़क पर वाहन रेंग रेंग कर चल रहे थे जिससे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा था। आज पुतला दहन एवं प्रदर्शन कार्यक्रम में कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज गुड्डू,महानगर अध्यक्ष ताराचंद जोशी,राधा बिष्ट जिला अध्यक्ष, महिला कांग्रेस,पूर्व पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद जोशी, दीप सिंह डांगी,मोहम्मद दानिश खान,तारा तिवारी,दीपा शाह महिला नगर अध्यक्ष,गोविंद सिंह मेहरा,सुशील शाह,शरद शाह,वैभव पांडे नगर महामंत्री, हेम तिवारी पार्षद,प्रदीप कुमार पार्षद,मुकेश कुमार डैनी पार्षद, अशोक गोस्वामी,नारायण दत्त पांडे,शहाबुद्दीन,कमलेश तिवारी, परितोष जोशी,शहजाद कश्मीरी,अमरजीत सिंह भाकुनी,आनंद सिंह बिष्ट,पीडी भट्ट,देवेंद्र चौहान,रॉबिन भंडारी, प्रताप सिंह सत्याल,जसवंत कुमार,शाहिद सहित दर्जनों कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *