अल्मोड़ा-अल्मोड़ा-हल्द्वानी नेशनल हाईवे में क़्वारब लैंडस्लाइड जोन के पास शनिवार देर शाम पुल से 50 मीटर की दूरी पर खड्ड साइड में सड़क क्षतिग्रस्त हो गयी है। सड़क के धंसने के बाद चौड़ाई कम हो गयी।जिससे वाहनों के लिए खतरा पैदा हो चुका है।शनिवार शाम करीब 9 बजे से पुलिस ने इस मार्ग में ट्रैफिक बंद कर दिया है। कर्बला व लोधिया बैरियर के पास पुलिस ने सभी छोटे बड़े वाहनों को रोकना शुरू कर दिया था।हालांकि एनएच की ओर से देर शाम मशीन से सड़क की कटिंग कर चौड़ाई बढ़ाने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिल पाई।विभागीय अधिकारियों के मुताबिक सुबह मौके पर पुलिस कर्मी नहीं होने से कई वाहन चालकों ने खतरा मोल लेकर अपने वाहन डेंजर जोन से निकाल लिए। फिलहाल क्षतिग्रस्त जगह पर मशीन से सड़क के चौड़ीकरण का कार्य जारी है। ट्रैफिक भी रोक दिया गया है। खैरना व अल्मोड़ा से बड़े वाहनों को वैकल्पिक मार्ग वाया रानीखेत से भेजा जा रहा है।मार्ग कब तक सुचारु होगा। फिलहाल इस पर विभागीय अधिकारी साफ टिप्पणी करने से बच रहे हैं। रविवार अवकाश का दिन होने से आज भारी जाम लगने की भी संभावना बनी हुई है। शनिवार देर शाम एनएच के अधिकारियों से सड़क क्षतिग्रस्त की सूचना के बाद पुलिस ने क़्वारब मार्ग से यातायात को रोक दिया था। लेकिन जिला प्रशासन व अल्मोड़ा पुलिस द्वारा इसकी कोई भी सार्वजनिक सूचना जारी नहीं कि गयी। जिससे कई वाहन चालक हाईवे में अलग-अलग जगह पर फंस गए। कई वाहन चालकों व यात्रियों ने इस पर आक्रोश भी जताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *