जागेश्वर-आज जागेश्वर विधानसभा के विकासखंड लमगड़ा के ग्राम सभा गोना में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं जागेश्वर विधायक गोविंद सिंह कुंजवाल ने विधायक निधि से निर्मित ढाई लाख की धनराशि से बने जलधारा जलाशय का रिबन काटकर उद्घाटन किया।इस अवसर पर ग्राम वासियों द्वारा कुंजवाल का ढोल नगाड़ों से भव्य स्वागत किया गया। बैठक की अध्यक्षता प्रधान प्रतिनिधि गोना राजेंद्र सिंह के द्वारा की गई। कार्यक्रम का संचालन जिला उपाध्यक्ष एवं ब्लॉक प्रभारी गोपाल चौहान द्वारा किया गया।इस अवसर पर राजकीय हाईस्कूल गोना की छात्र-छात्राओं द्वारा रंगारंग कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए। सभी वक्ताओं द्वारा लगातार महंगाई पर चिंता जताते हुए कहा गया कि लगातार लोगों से रोजगार छीना जा रहा है।कुंजवाल ने सभी से कहा कि सरकारों को जनता बनाती है लेकिन उन सरकारों का आकलन करने की भी आवश्यकता है।उन्होंने कहा कि भाजपा के कार्यकाल में हमेशा महंगाई बढ़ी है तथा रोजगार के अवसर घटे हैं इसको समझना होगा।कुंजवाल ने कहा कि वर्ष 2022 में कांग्रेस की सरकार आने पर इस विद्यालय का उच्चीकरण छात्र संख्या होने पर निश्चित रूप से किया जाएगा।इस अवसर पर प्रधानाचार्य राजकीय हाई स्कूल गोना एल डी शर्मा,ब्लॉक अध्यक्ष दीवान सतवाल,न्याय पंचायत अध्यक्ष पूरन चंद पांडे,सोनू चौहान,नारायण राम,हरीश डशीला,सरपंच रमेश बिष्ट, देवेंद्र धौनी,अनिल मेर,विनोद राणा, नंदन सिंह,गोपाल बनौली,चंद्रमोहन,जीवनराम,दीपू मेर, प्रेम मनराल आदि उपस्थित रहे।अंत में सभी के सम्मुख गोना बूथ कांग्रेस कमेटी का गठन भी किया गया।
