जागेश्वर-पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं जागेश्वर के वर्तमान विधायक गोविन्द सिंह कुंजवाल ने आज न्याय पंचायत कलौटा द्वितीय के बूथ कमेटी के पदाधिकारियों की बैठक में अपनी भागीदारी सुनिश्चित की।बैठक दन्या में न्याय पंचायत अध्यक्ष हरीश जोशी की अध्यक्षता में आहूत की गयी।बैठक में ब्लाक अध्यक्ष पूरन बिष्ट,जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष दीवान सिंह प्रंशात,जिलाध्यक्ष पीताम्बर पांडे,सोशियल मीडिया विधानसभा प्रभारी राजेन्द्र बिष्ट,न्याय पंचायत अध्यक्ष धन सिंह मलाडा़,शेखर पांडे, दिनेश जोशी सहित बूथ अध्यक्ष सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।इसके बाद श्री कुंजवाल ने अपनी मांगों के लिए आन्दोलनरत आशा कार्यकर्ताओं को भी अपना समर्थन दिया और कहा कि २०२२ में कांंग्रेस की सरकार आने पर आशा कार्यकत्रियों को 5000 का मानदेय दिया जाएगा।
