लमगड़ा-आज जारी एक बयान में लमगड़ा ब्लाक कांंग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीवान सिंह सतवाल ने कहा कि जागेश्वर विधायक एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविन्द सिंह कुंजवाल ने लमगड़ा तहसील एवं महाविद्यालय के भवनों के निर्माण की मांग को लेकर जो उपवास की घोषणा की है उसका हम स्वागत करते हैं।श्री सतवाल ने कहा कि जागेश्वर विधायक कुंजवाल का 22 फरवरी को 24 घन्टे के उपवास का कार्यक्रम लमगड़़ा वासियों के लिए अत्यन्त महत्वपूर्ण है।भवनों के निर्माण के बाद महाविद्यालय की कक्षाओं का विस्तार होगा और छात्र छात्राओं को अध्यनन के लिए अन्यत्र नही जाना पड़ेगा एवं तहसील भवन बनने से उपजिलाधिकारी व तहसील स्टाफ पूर्ण रूप से लमगड़ा रहेगा जिससे लोगों की जनसमस्याएं जल्दी निपटेंगीं तथा प्रमाणपत्रों के बनने में भी आसानी होगी।श्री दीवान सतवाल ने समस्त क्षेत्रीय जनता,छात्र छात्राओं का आह्वाहन करते हुए अनुरोध किया है कि इस सराहनीय पहल व प्रयास के उपवास कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम स्थल पर पहुंच विधायक गोविन्द सिंह कुंजवाल को ताकत व सहयोग देने का कार्य करेंगें।ब्लाक अध्यक्ष दीवान सिंह सतवाल ने कहा कि इस तरह के संस्थानों से जहां एक ओर शिक्षा का स्तर बढ़ेगा वहीं लमगड़ा के बाजार में व्यापार के नये रास्ते खुलेंगें।
