जागेश्वर-आज जागेश्वर के कुंजाखाली,भगरतोला,कपकोली में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं जागेश्वर विधायक गोविन्द सिंह कुंजवाल ने ग्राम सभा की बैठक ली एवं कांग्रेस के द्वारा किए गए विकास कार्यों की जानकारी दी।उन्होंने भाजपा की जनविरोधी नीतियों से ग्रामवासियों को अवगत कराते हुए भविष्य में गांव का विकास कांग्रेस की सरकार आने पर करने का आश्वासन दिया।इस अवसर पर श्री कुंजवाल के नेतृत्व लगभग दो दर्जन लोगों ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ली।सदस्यता लेने वालों में नंदन सिंह,जसवंत सिंह,हरीश सिंह, रूप सिंह,गोपाल सिंह,उप प्रधान गुड्डू, हरेन्द्र सिंह,पंकज सिंह,दीवान सिंह,तुलसी देवी,पार्वती देवी, कौशल्या देवी,प्रेमा,आनंदी देवी,आशा,इंद्रा,इन्दु,नीमा,भावना,खिमुली देवी,गोविंद सिंह,हीरा सिंह आदि शामिल रहे।कार्यक्रम का संचालन हरीमोहन भट्ट ने किया।इस अवसर पर श्री कुंजवाल के साथ ब्लॉक अध्यक्ष पूरन सिंह बिष्ट,कांंग्रेस जिलाध्यक्ष पीताम्बर पांडे,प्रशांत भैसोड़ा,दीवान सिंह भैसोड़ा,सतीश पंत,दीवान सिंह, गंगा सिंह,डुंगर सिंह नेगी,पूरन सिंह, हीरा सिंह सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।